Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

टैक्स बचाने में फंसी ब्रिटेन की डिप्टी पीएम, 47 लाख के झमेले में कुर्सी गई

10

टैक्स बचाने की कोशिश ब्रिटेन की डिप्टी प्रधानमंत्री और लेबर पार्टी की उप-नेता एंजेला रेयनर को भारी पड़ी है. इतनी कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा तक देना पड़ा है. रेयनर ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया. दरअसल मामला उनके हव (Hove) में खरीदे गए अपार्टमेंट से जुड़ा है, जहाँ टैक्स भुगतान को लेकर गड़बड़ी सामने आई.

स्वतंत्र जांच में पाया गया कि उन्होंने मंत्री आचार संहिता का पालन पूरी तरह नहीं किया. हालांकि रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि रेयनर ने ईमानदारी और समर्पण के साथ काम किया, लेकिन उन्हें विशेषज्ञ टैक्स सलाह लेनी चाहिए थी.

“सही टैक्स देना चाहती थी”- रेयनर

रेयनर ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपार्टमेंट खरीदते समय टैक्स कम चुकाया. रिपोर्टों के मुताबिक, वह लगभग 40,000 पाउंड (करीब 47 लाख रुपये) का स्टाम्प ड्यूटी टैक्स बचा पाईं. अपने इस्तीफे के पत्र में रेयनर ने लिखा कि मुझे गहरा अफसोस है कि मैंने टैक्स विशेषज्ञों से सलाह नहीं ली. मेरी मंशा कभी गलत टैक्स भरने की नहीं थी. मैं पूरी ज़िम्मेदारी लेती हूँ. उन्होंने आगे कहा कि ये फैसला न सिर्फ रिपोर्ट की सिफारिशों बल्कि उनके परिवार पर पड़ रहे असर को देखते हुए लिया गया है.

ब्रिटेन के पीएम स्टार्मर ने कहा- सही फैसला लिया

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने रेयनर का इस्तीफा स्वीकार करते हुए हाथ से लिखा पत्र भेजा. उन्होंने कहा कि मुझे दुख है कि आपका कार्यकाल इस तरह खत्म हुआ. आप सही थीं जब आपने खुद को स्वतंत्र सलाहकार को सौंपा और सही किया जब उनकी सिफारिशों पर अमल किया.

राजनीतिक सफर पर लगा ब्रेक

रेयनर लेबर सरकार में न सिर्फ़ डिप्टी पीएम और उप-नेता थीं बल्कि हाउसिंग विभाग की जिम्मेदारी भी उनके पास थी. वो पार्टी की सबसे मुखर नेताओं में गिनी जाती थीं और विपक्षी कंजर्वेटिव नेताओं पर अक्सर टैक्स अनुपालन न करने को लेकर हमले बोलती थीं. अब उनके इस्तीफे के बाद लेबर पार्टी को नया उप-नेता चुनना होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.