Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

Call Drop और Slow Internet से मिलेगी ‘छुटकारा’, ये है सरकार का प्लान

31

कॉल ड्रॉप और स्लो इंटरनेट, ये दो ऐसी बड़ी परेशानियां हैं जिससे हर आदमी जूझ रहा है. आए दिन सोशल मीडिया पर लोग इस बात को लेकर शिकायत करते हैं कि खराब नेटवर्क के कारण बार-बार कॉल कट जाती है, कुछ लोगों को कॉल तो कुछ लोगों को खराब नेटवर्क की वजह से इंटरनेट चलाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है. लेकिन अब बस बहुत हुआ, जल्द आप लोगों को स्लो इंटरनेट और कॉल ड्रॉप की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम (DOT) अब टेलीकॉम सेवाओं की गुणवता से जुड़े नियमों को सख्त करने की तैयारी में है. दूरसंचार विभाग ने इस मामले में सभी टेलीकॉम कंपनियों से राय देने को कहा है. टेलीकॉम सेवाओं का दायरा बढ़ने के साथ ही सेवाओं से जुड़ी लोगों की शिकायतों में भी इजाफा देखने को मिला है जिसमें स्लो इंटरनेट और कॉल ड्रॉप आदि शामिल है.

अब दूरसंचार विभाग ने लोगों को हो रही इस परेशानी को दूर करने के लिए गुणवत्ता नियमों को सख्त करने का मन बना लिया है. इसके अलावा हर राज्य के मुताबिक, सेवाओं के गुणवत्ता पैरामीटर तय किए जाएंगे. टेलीकॉम कंपनियों को हर हाल में गुणवत्ता के लिए तय किए गए मानकों का पालन करना होगा.

हर महीने टेलीकॉम कंपनियों को देनी होगी रिपोर्ट

डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकॉम द्वारा टेलीकॉम कंपनी से राय मांगी गई है और कंपनियों को 15 दिनों के भीतर अपनी राय देनी होगी. टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने टेलीकॉम सर्विस को बेहतर बनाने के लिए सिफारिश की थी. कंपनियों को हरेक राज्य के मुताबिक, सरकार को डेटा देना होगा जिससे हरेक क्षेत्र में टेलीकॉम सेवाओं की हकीकत सामने आएगी. खासतौर पर टेलीकॉम विभाग कॉलड्राप और इंटरनेट की स्लो स्पीड को परख सकेगा. टेलीकॉम कंपनियों को हर महीने सरकार को रिपोर्ट देनी होगी. रिपोर्ट के आधार पर सेवाओं में सुधार के निर्देश दिए जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.