Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DU DUSU Election 2026 Counting News: डूसू चुनाव में वीडियोग्राफी के बीच वोटों की गिनती जारी; विजय जु... Inspirational Story: गाजियाबाद का घरौंदा बाल आश्रम बना मिसाल; 100 बच्चे जा चुके विदेश, 1000 को मिला ... Yuvraj Manchanda Case: शादी की शॉपिंग के बाद लापता हुए युवराज का नाले में मिला शव; करोड़ों के पैसों ... Delhi Moti Nagar News: मोती नगर में सिलेंडर धमाके से ढहा ग्राउंड फ्लोर; दमकल की गाड़ियों ने पाया आग ... Delhi Crime News: बीयर पिलाकर नाबालिग से दरिंदगी, फिर चाकू से गोदा; दिल्ली के स्वरूप नगर में दिल दहल... Gwalior News: घटिया सड़क निर्माण पर ग्वालियर हाई कोर्ट सख्त; चेतकपुरी चौपाटी रोड की रिपोर्ट में भ्रष... Bhopal Laxmi Pujan: भोपाल में महाराष्ट्रीयन परिवारों के घर विराजीं ज्येष्ठ और कनिष्ठ गौरी; महाभोग मे... Rahul Gandhi Indore Visit Controversy: राहुल गांधी के इंदौर दौरे से पहले पोस्टर वॉर; 'झूठ की गूंज' क... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी का इंदौर दौरा; 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में जेन-जी और युवा... Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड...

पीएम मोदी का मणिपुर दौरा होगा या नहीं? ये है लेटेस्ट अपडेट

34

13 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मणिपुर दौरे को लेकर अब भी संशय बरकरार है. मणिपुर में अधिकारियों की ओर से वीवीआईपी प्रोटोकॉल के तहत तैयारी जोरशोर से जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी के नेताओं को अभी तक इस बारे में कोई स्पष्ट निर्देश नहीं दिया गया है.

मणिपुर की राजधानी इंफाल के कांगला इलाके और चुराचांदपुर के पीस ग्राउंड में सुरक्षा तैयारियां जोरशोर से जारी हैं. इसमें इंफाल का कांगला इलाका है, जहां मैतेई समूह की बहुलता है, तो वहीं चुराचांदपुर के रास्ते में कुकी समूह की बहुलता है. जानकारी के मुताबिक, राज्य की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े तमाम अधिकारी एसपीजी के दिशा निर्देश पर लगातार काम भी कर रहे हैं.

मणिपुर पीएम दौरे को लेकर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं

मणिपुर में प्रधानमंत्री के संभावित दौरे पर को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है. ना ही प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से और ना ही पूर्वोत्तर और मणिपुर से जुड़े बीजेपी नेताओं की तरफ से दौरे के बारे में कोई जानकारी दी जा रही हैी है. य तक कि मणिपुर और उत्तरपूर्व में कार्यरत आरएसएस के अधिकारी भी इस बारे में अनभिज्ञता जाहिर करते नजर आ रहे हैं. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक आगामी 2 या 3 दिनों के बाद ही पीएम के दौरे के को लेकर कोई स्पष्टता मिल पाएगी.

इन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे पीएम

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री 13 और 14 सितंबर को उत्तर पूर्व के दौरे पर जाने वाले हैं. पीएम मोदी दौरे के पहले दिन यानी 13 सितंबर को मिजोरम में रेलवे लाइन प्रोजेक्ट का शुभारंभ करेंगे. पीएम 13 तारीख की रात को गुवाहाटी राजभवन में ठहरेंगे जहां अगले दिन यानी 14 सितंबर को भूपेन हजारिका की स्मृति में होने वाले कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. साथ ही राज्य में कई प्रोजेक्ट्स का आधारशिला रखेंगे. इस बीच पीएम मोदी के संभावित मणिपुर दौरे को लेकर भी तैयारियां चल रही हैं.

मई 2023 में मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद से ही कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल समय-समय पर प्रधानमंत्री के दौरे की मांग करते रहे हैं. मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बिरेन सिंह के इस्तीफे के बाद से ही विगत फरवरी माह से मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगा हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.