Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

दुनिया के 7वें नंबर के खिलाड़ी का मैच देखने पहुंचे एमएस धोनी, यूएस ओपन का दिखा जादू

28

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अमेरिका में यूएस ओपन का मैच देखते हुए नजर आए. उन्होंने टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविच का मैच देखा, जिन्होंने यूएस ओपन 2025 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. महेंद्र सिंह धोनी जहां जाते हैं, वहां छा जाते हैं. अब उनका यूएस ओपन देखते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो फैंस के बीच क्वार्टरफाइनल मैच देखते हुए नजर आए. इस मुकाबले में दुनिया के सातवें नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने टेलर फ्रिट्ज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

धोनी का वीडियो हुआ वायरल

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेलने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने न्यूयॉर्क में यूएस ओपन 2025 के दौरान नोवाक जोकोविच का मैच देखा. व्यवसायी हितेश सांघवी ने बाद में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी के साथ एक तस्वीर और जोकोविच के मैच की एक क्लिप साझा की. इस क्वार्टरफाइनल मुकाबले में जोकोविच ने फ्रिट्ज को 6-3, 7-5, 3-6, 6-4 से हराया.

जोकोविच इस सीजन में सभी चार प्रमुख टूर्नामेंटों में कम से कम सेमीफाइनल तक पहुंच चुके हैं. उनका सेमीफाइनल में कार्लोस अल्काराज से सामना होगा, जिन्हें उन्होंने पिछले साल पेरिस ओलंपिक में हराकर गोल्ड जीता था और फिर इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में हराकर उन्हें बाहर कर दिया था. दरअसल, 22 वर्षीय खिलाड़ी के खिलाफ जोकोविच रिकॉर्ड 5-3 का है. टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं.

हमेशा सुर्खियों में बन रहते हैं धोनी

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा ही सुर्खियों में रहते हैं. इस समय उनके IPL 2026 में खेलने या न खेलने को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही हैं. हालांकि उन्होंने अभी तक IPL से रिटायरमेंट की ऐलान नहीं किया है. IPL 2025 में महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन काफी खराब रहा था.

इस सीजन में उन्होंने 14 मैच खेले. इसमें उन्होंने 24.50 की औसत से केवल 196 रन बनाए थे. इसके अलावा उनकी टीम CSK का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा और टीम पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर रही थी. अब धोनी के IPL 2026 में खेलने को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.