Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक... Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य...

बाढ़ के बीच मौसम विभाग की 13 जिलों के लिए चेतावनी, होगी भारी बारिश

29

बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब में पिछले दिनों से लगातार बारिश जारी है। राज्य के लोगों को आज भी बारिश से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने पंजाब में आज ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। आज दो जिलों पठानकोट और गुरदासपुर में Orange जबकि 11 जिलों में Yellow जारी किया गया है। येलो अलर्ट वाले जिले अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, नवांशहर, रूपनगर, फतेहगढ़ साहिब, लुधियाना, संगरूर और मोहाली। इन जिलों के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इसके अलावा, बाकी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, आज बरनाला, मलेरकोटला, नाभा, राजपुरा, फतेहगढ़ साहिब, खन्ना, पायल, पूर्वी लुधियाना, समराला, मोगा, शाहकोट, निहाल सिंहवाला, जगराओं, पश्चिमी लुधियाना, फिल्लौर, नकोदर, फगवाड़ा, जालंधर और कपूरथला में भारी बारिश होने की संभावना है। फिलहाल 4, 5 और 6 सितंबर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन बारिश की संभावना बनी हुई है। यह भी बताना जरूरी है कि मौसम विभाग ने पिछले दिनों पठानकोट, होशियारपुर, कपूरथला, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना में रेड अलर्ट जारी किया था। बाकी जिलों में ऑरेंज अलर्ट दिखाया गया था। पिछले दिनों राज्य के अधिकांश जिलों में बारिश दर्ज की गई।

बारिश के आंकड़े इस प्रकार हैं:
अमृतसर: 1 MM, लुधियाना: 0.2 MM, पटियाला: 1 MM, फिरोजपुर: 4 MM, होशियारपुर: 1.5 MM, मानसा: 4 MM, पठानकोट: 14 मिम, थीन डैम (पठानकोट): 12.5 मिमी, भाखड़ा डैम (रूपनगर): 10.5 मिमी, मोहाली: 0.5 मिमी, श्री आनंदपुर साहिब (रूपनगर): 10.5 मिमी, बलाचौर (शहीद भगत सिंह नगर): 1.5 मिमी, चंडीगढ़: 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.