Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...

MP में फिर हुआ बड़ा पुलिस फेरबदल! 25 अफसरों के तबादले की सूची जारी, देखें लिस्ट

45

भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव किए गए हैं। देर रात गृह विभाग की ओर से जारी आदेश में 25 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की पदस्थापनाओं में फेरबदल किया गया है। इस नई सूची में वर्तमान पदों से हटाकर उन्हें नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

PunjabKesari

जारी आदेश के मुताबिक, पीएचक्यू भोपाल में पदस्थ एआईजी अनिल कुमार पाटीदार को पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, भोपाल (ग्रामीण) जोन में भेजा गया है। वहीं, एआईजी गीतेश कुमार गर्ग, जो भोपाल में ही कार्यरत थे, अब ग्वालियर की विशेष शाखा में जोनल पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं देंगे। इंदौर ग्रामीण के आईजी राजेश कुमार शर्मा को भी ट्रांसफर कर ग्वालियर कार्यालय में सहायक पुलिस महानिरीक्षक नियुक्त किया गया है।

PunjabKesari

 

मुख्यालय से भी कई अफसर बदले गए

सूत्रों के अनुसार, कई अधिकारियों को पुलिस मुख्यालय से भी अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। एआईजी पल्लवी त्रिवेदी, जो अब तक मुख्यालय में कार्यरत थीं, को भौंरी (भोपाल) में पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसी तरह, 13वीं वाहिनी विसबल ग्वालियर के उप सैनानी बिट्टू सहगल को प्रमोशन के साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) खरगौन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गृह विभाग की ओर से जारी इस ट्रांसफर सूची में कई अन्य अधिकारियों को भी उनके अनुभव और विभागीय आवश्यकताओं के अनुसार नई जगह तैनाती दी गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.