Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां... Kashi Vishwanath Mahashivratri 2026: काशी में उमड़ा भक्तों का सैलाब, 3 KM लंबी लाइन; जानें बाबा विश्... Uzma Khan Kanwar Yatra: मुराद पूरी हुई तो कांवड़ लेकर निकलीं उजमा खान, महादेव की भक्ति में लीन होकर ...

जबलपुर में जनसुनवाई में हाईवोल्टेज ड्रामा! जब एक पति की दो पत्नियां आईं.. आमने-सामने

15

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने सभी को हैरान कर दिया। शिकायत लेकर आईं दो महिलाएं अचानक आपस में भिड़ गईं और देखते ही देखते मामला बवाल में बदल गया।

मामला तब शुरू हुआ जब दोनों महिलाएं, जो खुद को एक ही शख्स की पत्नी बता रही थीं, जनसुनवाई में पहुंचीं। पहले तो दोनों के बीच तीखी बहस हुई, लेकिन कुछ ही देर में विवाद हाथापाई में बदल गया। दोनों ने एक-दूसरे पर चप्पलों से हमला कर दिया, जिससे ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन गुस्साई महिलाओं के सामने उनकी एक न चली। बाद में कई अधिकारियों की समझाइश के बाद किसी तरह माहौल को शांत किया गया।

दोनों महिलाओं का आरोप है कि उनका पति बिना तलाक लिए दूसरी शादी कर चुका है, जिसके चलते यह विवाद पैदा हुआ। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.