भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन पर बारिश ने एक बार फिर रेलवे इंजीनियरिंग की पोल खोल दी। सोमवार की बारिश में प्लेटफार्म नंबर-1 पर छत और शेड से धाराओं की तरह पानी गिरता रहा। इससे यात्री और उनका सामान पूरी तरह भीगते नजर आए।
पिछले तीन महीनों से लगातार स्टेशन के प्लेटफार्म के अंदर पानी टपकने की शिकायत मिल रही है। इस बार भी कुछ बूंदें गिरते ही छत से झरने जैसी धाराएं बहने लगीं। फर्श पर पानी भर जाने से यात्री फिसलने के डर से परेशान रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.