Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Gopal Kanda News: ईडी की रडार पर आए गोपाल कांडा, PMLA के तहत गुरुग्राम में ठिकानों पर हुई बड़ी कार्र... Anuradha Choudhary Husband Kala Jathedi: दिल्ली कोर्ट का आदेश, 20 सितंबर को घर जाकर परिवार से मिलेगा... Geeta Colony Flyover Loot: चांदनी चौक के डिलीवरी बॉय से हथियार के बल पर लूट, पुलिस ने सुलझाई वारदात Delhi DTC Bus Strike Update: डीटीसी चालकों की हड़ताल का तीसरा दिन, 5000 से अधिक बसें ठप होने से आम ज... Faridabad Medical Negligence: फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में हंगामा, प्रसव के दौरान महिला और बच्चे की... Ladwa Electrocution Incident: वार्ड-10 निवासी मनीष कुमार की करंट लगने से गई जान, नंगे पांव कर रहा था... Kaithal Police Action: एसपी मनप्रीत सिंह को शिकायत देकर सिंगर ने मांगी सुरक्षा, मोबाइल लोकेशन खंगाल ... Jabalpur Land Scam: यूरिया लेने पहुंचे किसान के उड़े होश, बिना बेचे ही किसी और के नाम दर्ज हो गई 7 ए... Ratlam Police Action: रतलाम पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक! साफेमा कोर्ट से 34 करोड़ की अवैध ... Morena Police Mystery: मुरैना में तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुसी, तलाशी में पिस्टल और 41 लाख रुपए दे...

इंडिगो के विमान से टकराया पक्षी, नागपुर में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, 272 यात्री थे सवार

48

नागपुर से कोलकाता जा रहे इंडिगो के विमान की अचानक इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. दरअसल, विमान पक्षी से टकरा गया था इसी के बाद पायलट ने नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग कराई. घटना के समय विमान में 272 यात्री सवार थे. हवा में एक पक्षी से टकराने की वजह से विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. पायलट की समय पर की गई कार्रवाई की वजह से एक बड़ा हादसा टल गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं. किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है.

विमान के पक्षी से टकराने के बाद वो लड़खड़ाने लगा. इसी के बाद लोगों में हड़कंप मच गया. सभी लोग घबरा गए और दहशत में आ गए. लोगों से शांत रहने की अपील की गई. पायलट ने अपनी सूझ-बूझ का इस्तेमाल करके फौरन सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग कराई.

मामले में जांच जारी

विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद अब सीनियर एयरपोर्ट डायरेक्टर आबिद रूही का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, इंडिगो की नागपुर-कोलकाता उड़ान संख्या 6E812 पर पक्षी के टकराने की आशंका है. हम घटना की जांच कर रहे हैं.

बर्ड हिट पैदा करता है खतरा

इमरजेंसी लैंडिंग के पीछे का कारण बर्ड हिट था यानी पक्षियों का टकराना. पक्षियों के टकराने को एविएशन इंडस्ट्री में एक गंभीर खतरे के रूप में देखा जाता है. खासकर टेक-ऑफ और लैंडिंग के समय यह गंभीर खतरा पैदा कर सकता है. कई बार पक्षियों के टकराने, इंजन में पक्षी फंसने से तकनीकी खराबी आ सकती है. पक्षियों का टकराना विमान के संचालन को खतरे में डाल सकता है.

पहले भी सामने आए मामले

इससे पहले ऐसा ही एक मामला 2 जून को भी सामने आया था. झारखंड की राजधानी रांची जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट को बर्ड हिट के बाद इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी. अधिकारियों ने बताया था कि पक्षी के टकराने की वजह से आपातकालीन लैंडिंग हुई और विमान में सवार सभी 175 यात्री सुरक्षित थे.

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे के निदेशक आरआर मौर्य ने बताया था, इंडिगो का एक विमान रांची के पास एक पक्षी से टकरा गया. यह घटना लगभग 10 से 12 समुद्री मील दूर, लगभग 3,000 से 4,000 फीट की ऊंचाई पर हुई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.