Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मूसलाधार बारिश से बाढ़ जैसे हालात; जगदलपुर का लालबाग डूबा, खातिगुड़ा बा... Raipur Crime News: नवरात्र गरबा में 'रेंट पर पार्टनर' देने का झांसा! ठगी का शिकार हुए युवक, पुलिस कम... J&K Govt Scheme 2026: महंगा एलपीजी सिलेंडर! जम्मू-कश्मीर सरकार देगी 6 फ्री सिलेंडर; 8.79 लाख लाभार्थ... Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ...

बड़ा झटका! अटक गई प्रभास की बड़ी फिल्म, ये 2 खिलाड़ी बिगाड़ रहे खेल!

30

प्रभास की एक-एक फिल्म का इंतजार किया जा रहा है. दो फिल्मों के सीक्वल हैं, जिनके पार्ट 1 को बॉक्स ऑफिस पर भर-भरकर प्यार मिला. तो कुछ फिल्में एकदम नए लेवल पर बन रही हैं. पर प्रभास को सबसे बड़ा नुकसान यह है कि ‘कल्कि 2898एडी’ के बाद से ही उनकी कोई फिल्म नहीं आई है. बेशक वो कैमियो करते दिख हो, पर लीड रोल में देखने का इंतजार अब भी है. एक्टर की ‘द राजा साब’ बनकर तैयार है. जिसकी रिलीज को बार-बार खिसकाया जा रहा है. इसी बीच उनकी 1000 करोड़ी फिल्म के सीक्वल पर बड़ी जानकारी सामने आई है.

प्रभास के खाते में इतनी फिल्में हैं कि एक के चक्कर में दूसरी आने में देरी हो रही है. ‘द राजा साब’, ‘स्पिरिट’, ‘फौजी’, ‘सलार 2’, ‘कल्कि 2898 एडी का पार्ट 2’. फिलहाल वो संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट पर काम कर रहे हैं. पर नाग अश्विन ने जो जानकारी दी, उससे इस फिल्म के फैन्स को झटका जरूर लगेगा.

प्रभास की कौन सी फिल्म अटकी?

हाल ही में एक न्यूज वेब साइट पर प्रभास की फिल्म को लेकर अपडेट सामने आया. दरअसल ‘कल्कि 2898 एडी’ के डायरेक्टर नाग अश्विन हाल ही में एक पॉडकास्ट में पहुंचे थे. जहां उन्होंने फिल्म के पार्ट 2 को लेकर अपडेट शेयर किया. उन्होंने कहा कि क्योंकि इस बार फिल्म का स्केल और कास्ट भी बड़ी है, तो चीजों को होने में वक्त लगेगा. दरअसल सभी एक्टर्स को एक साथ आना होगा. जबकि, कुछ प्री-विजुअलाइज सीक्वेंस और एक्शन सीक्वेंस भी काफी बड़े हैं. डायरेक्टर के मुताबिक, इसलिए इसमें कुछ समय लगेगा. हालांकि, उनके पास कोई सटीक जवाब नहीं है, क्योंकि इस वक्त सभी एक्टर्स बिजी चल रहे हैं.

उन्होंने अपडेट दिया कि अगले 2 या 3 साल फिल्म को रिलीज होने में लगेंगे. हालांकि, यह काफी लंबा वक्त है, जैसा पहले पार्ट को रिस्पॉन्स मिला था. दरअसल वो एक फिल्म के इवेंट में भी पहुंचे थे. जहां उनसे कल्कि पार्ट 2 को लेकर अपडेट मांगा गया. दरअसल प्रभास के चक्कर में ही फिल्म में देरी हो रही है. क्योंकि उनके खाते में इतनी फिल्में हैं कि जबतक वो नहीं आएंगे. तब तक पिक्चर का काम पूरा होना नामुमकिन है. वहीं अब इस खेल बिगाड़ने वाली लिस्ट में दीपिका भी शामिल हो गई हैं. क्योंकि वो अल्लू अर्जुन की फिल्म और किंग 2 के लिए काम करेंगी. तो इस फिल्म में वक्त लगेगा.

दीपिका के आने वाले हैं ये प्रोजेक्ट्स

दरअसल दीपिका पादुकोण को लेकर जानकारी मिली थी कि वो अल्लू अर्जुन की फिल्म के लिए 100 दिन अलॉट कर चुकी हैं. हालांकि, उस फिल्म से पहले वो शाहरुख खान की किंग पर काम करेंगी. बाद में पठान 2 और कल्कि 2 भी लिस्ट में है. देखना होगा कि फिल्म बनने में और कितनी देरी होती है. दरअसल कल्कि ने दुनियाभर से 1000 करोड़ से ज्यादा छापे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.