Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

मुरादाबाद: बार में अचानक चलने लगे लात-घूंसे, हुई फायरिंग… स्टाफ और लोगों में खूब हुई मारपीट

33

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में रविवार के एक बार में कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. बार में सरेआम लात-घूंसे चले और फायरिंग भी हुई. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना पर मझोला पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुके थे. मारपीट की पूरी घटना स्पाइस लाउंज एंड बार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और डीवीआर कब्जे में ले लिए हैं. फुटेज में साफ दिख रहा है कि कहासुनी के बाद बार स्टाफ ने भी ग्राहकों को बेरहमी से पीटा.

मामला जिले के मझोला थाना क्षेत्र के स्पाइस लाउड एंड बार का हैं. यहां ग्राहक और होटल संचालकों के बीच हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई. मारपीट और फायरिंग की घटना का वीडियो एक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. घटना का वीडियो वायरल होते ही मुरादाबाद पुलिस के मामले को संज्ञान लिया गया है. मझोला थाने में घायल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रणविजय सिंह के द्वारा मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया गया कि पुलिस को जानकारी मिली थी एक होटल में ग्राहक और होटल स्टाफ से विवाद हुआ है. विवाद की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है. पीड़ित पक्ष ने मामले में शिकायत की है. उन्होंने कहा मुरादाबाद पुलिस के द्वारा इस मामले को लेकर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. घटना को अंजाम देने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह बार पहले भी रहा है चर्चा में

यह बार इसके पहले भी विवादों के घेरे में रहा है. कुछ दिन पहले इसी बार के अंदर भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी गोपाल अंजान के बेटे की जन्मदिन पार्टी चल रही थी. इस पार्टी के दौरान होटल स्टाफ और गोपाल अंजन की बेटे और अन्य साथियों का विवाद भी हो गया था, जिसमें काफी हंगामा और मारपीट की गई थी, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, लेकिन बाद में मामले में समझौता हो गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.