Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...

पत्नी से अचानक मिलने पहुंचा कांस्टेबल, दरवाजा था अंदर से बंद, बोली- मैं नहीं खोलूंगी; पति ने बुला ली पुलिस, फिर जो दिखा…

37

धोखा ऐसी चीज है, जिसे खाने के बाद आदमी पूरी तरह टूट जाता है. धोखा चाहे कोई दोस्त दे, सगे संबंधी या फिर वो जिसके संग आपने 7 जन्मों तक साथ रहने की कसमें खाई हों. आजकल आप किसी पर भी आंखें मूंदकर भरोसा नहीं कर सकते. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर से ऐसा ही मामला सामने आया है. यहां शादी के बाद भी एक महिला पुलिसकर्मी अपने कांस्टेबल पति को धोखा देकर गैर मर्द से संबंध बनाती आ रही थी. पति ने जब दोनों को एक साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा तो वो टूट गया.

पति का कहना है कि अब उसे पत्नी से तलाक चाहिए. पति भी खुद कांस्टेबल है. जबकि, पत्नी और उसका प्रेमी भी पुलिस विभाग में कांस्टेबल हैं. पति ने पुलिस को बताया- साहब! मेरी शादी साल 6 फरवरी 2023 में बलिया निवासी युवती से हुई थी. शादी के चार दिन बाद विदाई हुई फिर बीवी 9 दिन ही मेरे पास रही. बीवी भी खुद कांस्टेबल है, इसलिए वो वापस अपनी ड्यूटी पर लौट गई. पत्नी कासया थाने में तैनात है.

पीड़ित पति बोला- मेरी पत्नी का एक अन्य कांस्टेबल से अफेयर चल रहा था. मुझे इस बात की भनक नहीं थी. मगर जब मैं पत्नी से मिलने कासया गया तो वो दरवाजा नहीं खोल रही थी. बोलती रही- मैं दरवाजा नहीं खोलूंगी. मुझे शक हुआ कि जरूर कोई मर्द अंदर है. बाद में मैंने फिर 112 पुलिस को बुलाया. पुलिस ने फिर दरवाजा खुलवाया तो मैंने पाया कि दोनों अर्धनग्न हालत में थे.

बौखला उठा पति, कर दी धुनाई

जानकारी के मुताबिक, दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख पति बौखला उठा. उसने पत्नी के प्रेमी पर लात-घूंसे बरसा दिए. हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराया और आरोपी प्रेमी को थाने ले गई. पति का कहना है कि मैं बस इतना चाहता हूं कि पत्नी से मुझे तलाक मिले.

मामले पर क्या बोली पुलिस?

इस पूरे घटनाक्रम से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने बताया- महिला आरक्षी कसया थाने में तैनात है, जबकि उसका पति भी पुलिस लाइन में ही कार्यरत है और प्रेमी सेवरही थाने पर तैनात है. सुबह जब पति करे पर पहुंचा तो पति ने अपनी पत्नी के कमरे में किसी अन्य युवक की मौजूदगी की आशंका जताई. जब उसने कमरे का दरवाजा खुलवाना चाहा तो महिला कांस्टेबल ने मना कर दिया. उसके बाद घंटों तक विवाद होता रहा. फिर पुलिस ने आकर मामला शांत करवाया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.