Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हिमाचल से लद्दाख तक रेल नेटवर्क, 1.31 लाख करोड़ की लागत से बनेगा दुनिया का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन लखनऊ ट्रिपल मर्डर की तर्ज पर कानपुर में खूनी संघर्ष, जमीनी विवाद में एक पक्ष ने चार लोगों को मारी गो... Kedartal Trekker Rescue Operation Uttarkashi: उत्तराखंड के केदारताल में लापता ट्रेकरों की तलाश तेज, ... गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम योगी और नितिन नबीन ने कांग्रेस पर... दरभंगा में सोशल मीडिया पर प्यार और शादी का झांसा देकर इंजीनियर से डेढ़ करोड़ की ठगी, शेयर बाजार में ... दिल्ली के स्कूल में दिल दहला देने वाली घटना, खेलकूद के बाद क्लासरूम में गिरी तीसरी कक्षा की मासूम और... चार साल बाद सेना से नहीं बाहर होंगे 75% अग्निवीर, मोदी कैबिनेट के नए फैसले से युवाओं को मिला बड़ा मौ... न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय तेज गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, अर्शदीप ... रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की बेटी राहा कपूर करेंगी एक्टिंग की दुनिया में कदम, फिल्म 'रामायण' में नजर ... अमेरिका में ट्रंप की हार के बाद तेहरान में लगा 'We Will Kill Trump' का पोस्टर, नेतन्याहू पर भी कसा त...

सितंबर में आफत वाली बारिश! बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने का अलर्ट, 6 राज्यों के कई जिलों में स्कूल बंद… क्यों बिगड़ रहा मौसम?

35

सितंबर के पहले सप्ताह में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा. इसकी वजह से उत्तर-पश्चिमी भारत, खास तौर पर उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में भारी बारिश हो सकती है. आईएमडी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ से मानसून लगातार मजबूत हुआ है. इससे भारी बारिश देखने को मिली है. इसके अलावा मानसून ट्रफ भी पश्चिमी विक्षोभ से टकराने वाला है. इससे भी उत्तर भारत के राज्यों में भारी बारिश होगी.

बारिश की वजह से बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं के होने की भी संभावना जताई गई है. वर्तमान में पाकिस्तान और पंजाब पर पश्चिमी विक्षोभ चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में एक्टिव है. उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में हो रहे सर्कुलेशन से बंगाल की खाड़ी से हिमालय की ओर नमी बढ़ रही है. इसका असर भी भारी बारिश के रूप में देखने को मिल सकता है.

हिमाचल और यूपी में घोषणा

अवध के जिलों में रविवार रात से ही बारिश हो रही है. बारिश को देखते हुए पीलीभीत, बरेली, रायबरेली जिले में छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है. खराब मौसम और भारी बारिश के चलते हिमाचल प्रदेश में भी आज स्कूल बंद हैं. शिमला, सोलन, सिरमौर और कुल्लू के बंजार, कुल्लू और मनाली सब डिवीजन में सभी शिक्षण संस्थानों में सोमवार को छु्टी घोषित की गई है.

पंजाब में बढ़ी स्कूलों की छुट्टियां

इस समय पंजाब भीषण बाढ़ से जूझ रहा है. हालत देखते हुए राज्य सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों को तीन सितंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है. पहले यह छुट्टी 27 अगस्त से 30 अगस्त तक घोषित की गई थी. अब अलर्ट को देखते हुए स्कूलों की छुट्टी 3 सितंबर तक बढ़ा दी गई है

उत्तराखंड में भी स्कूल बंद

मौसम के खराब मिजाज के मद्देनजर उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा, उधमसिंह नगर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार में में आज कक्षा 1 से 12वीं तक के स्कूल बंद रहेंगे. आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है. वहीं भारी बारिश और भूस्खलन के मद्देनजर जम्मू डिवीजन में भी सभी स्कूलों को आज बंद रखने का आदेश जारी किया गया है. यहां बीच अगस्त से ही बादल फटने और फ्लैश फ्लड की घटनाएं सामने आ रही हैं.

हरियाणा में भी हालात खराब

हरियाणा में बारिश से हालात खराब हैं. भारी बारिश के चलते जलभराव की स्थिति देखने को मिल रही है. कई जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं. अब भारी बारिश की वजह से हालात बिगड़ते देख सरकार ने जनस्वास्थ्य और इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं. उन्हें अपने स्थानों से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.