Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी

बाढ़ में फंसे बछड़े की बचाई जान, प्लास्टिक में लपेटकर कंधे पर उठाकर ले गया शख्स

36

जम्मू बाढ़ की चपेट में है. बाढ़ के कारण यहां लोग मुश्किलों का सामना कर रहे हैं. इसी बीच जम्मू में एक शख्स ने बाढ़ के बीच फंसे एक बछड़े की जान बचाई. इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यह वीडियो दिल को छू लेने वाला है. वीडियो में शख्स को बछड़े की जान बचाते हुए देखा जा सकता है.

शख्स ने ठंड से कांपते हुए एक बछड़े को प्लास्टिक में लपेटकर कंधे व पीठ पर लादा और लेकर चला गया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है. वीडियो को नरिंदर सिंह नाम के व्यक्ति ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया और फिर उसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

शख्स के साहस और बहादुरी की हो रही तारीफ

बछड़े को बचाने वाले शख्स के साहस और बहादुरी खूब तारीफ की जा रही है. यह वीडियो 28 अगस्त, 2025 को शेयर किया गया था. अब तक इसे 40,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है. एक इंस्टाग्राम यूजर ने शख्स की तारीफ करते हुए कहा कि यह काम शख्स के साहस और करुणा को दर्शाता है.

एक अन्य यूज़र ने कहा, “यकीन मानिए, ये शख्स वाकई एक रत्न है. यह आदमी बहुत ही सम्मान का हकदार है.” बता दें कि पिछले हफ्ते से हो रही भारी बारिश ने जम्मू में भारी नुकसान पहुंचाया है. जम्मू में बादल फटने से, अचानक बाढ़ आने से, नदियों में उफान आने से, पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन से यहां पुलों और सड़कों जैसे बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है.

लोग गंभीर परिस्थितियों से जूझ रहे

निचले इलाके अभी भी जलमग्न हैं और निवासी गंभीर परिस्थितियों से जूझ रहे हैं. ऐसे में ये वीडियो हमें बताता है कि इंसानों को अपनी जान के साथ-साथ अपने पालतू जानवरों की भी रक्षा करनी चाहिए. वीडियो जानवरों और इंसान के बीच प्यार और दया की मिशाल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.