Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

क्या सच में TikTok से हट जाएगा बैन? कंपनी भारत में शुरू कर रही हायरिंग

26

पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और टेक वर्ल्ड में खूब तेजी वायरल हो गई है कि TikTok इंडिया में वापसी कर रहा है. इसकी वजह अचानक ऐप का कुछ समय के लिए खुल जाना और कंपनी का गुरुग्राम ऑफिस में नई भर्तियां शुरू करना है. लेकिन सच क्या है? ऐसे कई सवालों के जवाब आपको यहां मिल जाएंगे.

TikTok अभी भी भारत में बैन है

टिकटॉक की पैरेंट कंपनी ByteDance और भारत सरकार दोनों ने साफ कर दिया है कि ऐप अभी भी देश में बैन है और जल्दी वापसी की कोई संभावना नहीं है. भारत सरकार के मुताबिक, TikTok को अनब्लॉक करने का कोई आदेश नहीं दिया गया है. ऐप आज भी Google Play Store और Apple App Store पर अवेलेबल नहीं है. मंत्रालय ने किसी भी तरह की TikTok वापसी की खबरों को अफवाह बताया है.

TikTok ने भारत में शुरू की हायरिंग

हालांकि TikTok ने भारत में अपने गुरुग्राम ऑफिस के लिए नई जॉब पोस्टिंग निकाली हैं. इसमें Content Moderator (Bengali Speaker), Wellbeing Partnership & Operations Lead शामिल हैं. इन जॉब्स को LinkedIn और दूसरे प्रोफेशनल साइट्स पर पोस्ट किया गया है. यही वजह है कि यूजर्स को लगा कि शायद TikTok फिर से भारत में वापसी कर सकता है.

TikTok पर बैन क्यों लगा था?

जून 2020 में भारत सरकार ने TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स को बैन कर दिया था. इसके पीछे कई वजह थी जिसमें डेटा सिक्योरिटी की चिंता, चीन को डेटा ट्रांसफर होने का डर और नेशनल सिक्योरिटी को लेकर खतरा शामिल था.

TikTok के बैन से किसे मिला फायदा?

TikTok बैन के बाद भारत में कई लोकल शॉर्ट वीडियो ऐप्स आए, Moj, Josh, MX TakaTak को खुब पॉपुलैरिटी हासिल हुई. लेकिन सबसे ज्यादा फायदा Instagram Reels को मिला. ये आज देश में शॉर्ट वीडियो का सबसे पॉपुलर प्लेटफॉर्म बन चुका है.

क्या TikTok वाकई वापसी करेगा?

कंपनी का भारत में नई हायरिंग करना ये संकेत देता है कि वो यहां की मार्केट पर अब भी नजर बनाए हुए है. संभावित वापसी के लिए TikTok को भारत में लोकल डेटा सर्वर बनाने होंगे. नियमों और सेफ्टी स्टेंडर्ड को फॉलो करना होगा. सरकार से नई अप्रूवल्स लेनी होंगी. ठीक वैसे ही, जैसे Krafton ने BGMI (PUBG Mobile) को भारत में वापस लाने के लिए लोकल सर्वर और नए नियमों का पालन किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.