Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

जम्मू में कुदरत का त्राहिमाम: बारिश से मची तबाही में 45 की मौत, उजड़े सैकड़ों आशियाने… स्कूल-कॉलेज बंद, कई सड़कें ब्लॉक

30

पहाड़ी राज्यों पर बारिश आफत बनकर बरस रही है. बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाओं में अलग-अलग राज्यों में अब तक सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है. जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को भारी बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही हुई. कई नदियां उफान पर हैं. अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों के आशियाने उजड़ गए हैं. 700 से ज्यादा घर बह गए हैं. वहीं घटना में 45 लोगों की मौत हो गई. इसके साथ अभी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं. ऐसे में जम्मू क्षेत्र के सभी स्कूलों को 30 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया गया है.

भारी बारिश और बाढ़ के बाद छात्रों, टीचरों और स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए ये फैसला लिया गया है. स्कूल एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. नसीम जावेद चौधरी ने यह आदेश जारी किया, जिसमें संस्थानों को निर्देश दिया गया कि जहां भी इंटरनेट कनेक्टिविटी हो. वहां कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास आयोजित की जाएं.

स्कूलों में जलभराव, कीचड़ जमी

नसीम जावेद चौधरी ने कहा कि स्थिति पर लगातार नज़र रखी जा रही है और बदलते मौसम और ज़मीनी हालात के आधार पर आगे के निर्देश जारी किए जाएंगे. उन्होंने कहा कि स्कूल परिसरों में भारी जलभराव और कीचड़ जमा हो गई है. निचले इलाकों में बाढ़ के कारण स्कूलों तक पहुंच सीमित हो रही है. पहाड़ी और पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बढ़ गया है, जिससे छात्रों और कर्मचारियों के लिए खतरा पैदा हो रहा है.

राहत बचाव कार्य लगातार जारी

नसीम जावेद चौधरी ने आगे बताया कि सड़क के बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है, जिसमें अवरुद्ध और क्षतिग्रस्त सड़कें भी शामिल हैं, जिससे यात्रा असुरक्षित हो गई है. जम्मू में प्रभावित इलाकों में राहत बचाव कार्य लगातार जारी है. गुरुवार तक इस घटना में मरने वालों की संख्या 41 थी, जो अब बढ़कर 45 हो गई है. इनमें से ज़्यादातर वैष्णो देवी तीर्थयात्रा मार्ग पर हुए भूस्खलन के शिकार हुए. हालांकि, बुधवार को बारिश कम होने के बाद राहत कार्यों में तेजी आई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.