Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

शहर में टायरों के गोदाम में लगी भयानक आग ने मचाया हड़कंप, मंजर देख सहमे लोग

21

मोगा : मोगा के कबाड़ बाजार में स्थित पुराने टायरों के एक गोदाम में भयानक आग लगने के कारण लाखों रुपए का नुक्सान होने का पता लगा है। आग लगने की घटना का पता लगने पर भारी गिनती में लोग एकत्रित हो गए तथा तुरंत आग बुझाने का प्रयत्न करते फायर ब्रिगेड मोगा को सूचित किया। जिस पर नगर निगम मोगा के मेयर बलजीत सिंह चानी के अलावा फायर अफसर दविन्द्र सिंह, जगतार सिंह, बेअंत सिंह, गुरप्रीत सिंह, पवनदीप सिंह, इकबाल सिंह, हरमनबीर सिंह, नवनीत कुमार के अलावा भारी संख्या में फायर कर्मचारी मौके पर पानी की भरी गाड़ियां लेकर पहुंचे तथा बड़ी मुश्किल से छत पर चढ़कर 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

इस मौके मेयर बलजीत सिंह चानी ने बताया कि हमारे फायर ब्रिगेड के मुलाजिमों ने लोगों की मदद से बड़ी हिम्मत तथा दिलेरी दिखाकर आग बुझाई, जिस कारण आसपास की दुकानों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जानकारी के अनुसार टायरों के गोदाम पर पड़ी तरपाल, बिजली स्पार्क की चपेट में आ गई, जिस कारण आग गोदाम में फैल गई तथा चारों तरफ धुआं ही धुआं हो गया। इस मौके पुलिस मुलाजिम भी मौजूद थे। मेयर बलजीत चानी ने कहा कि सारे दुकानदारों को अपनी दुकानों में आग बुझाने के लिए आग बुझाओ यंत्र जरूर रखने चाहिए, ताकि आग से कोई नुकसान न हो सके।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.