Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...

ट्रंप टैरिफ से भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव! ग्रोथ में सुस्ती की आशंका

49

दुनिया इन दिनों ट्रंप टैरिफ से जूझ रही है. दूसरी बार सत्ता में आने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सारी दुनिया को आयात शुल्क की जद में धकेल दिया है, जिसका असर ग्लोबल इकोनॉमी पर धीरे-धीरे पड़ना शुरू हो गया है. शुक्रवार, 29 अगस्त को भारत में वित्त-वर्ष 2025-26 की पहली अप्रैल-जून तिमाही के जीडीपी के आंकड़े आने हैं. ऐसी आशंका है कि उसमें थोड़ा दबाव दिख सकता है. ग्रोथ में सुस्ती के संकेत मिल सकते हैं.

कमजोर शहरी मांग और प्राइवेट इंवेस्टमेंट ग्रोथ में सुस्ती का असर GDP के आंकड़ों पर दिख सकता है. हालांकि, कुछ एक्सपर्ट का यह भी मानना है. जीडीपी पर टैरिफ का ज्यादा नकारात्मक असर दूसरी तिमाही में दिख सकता है क्योंकि उसमें पूरी तरीके से एक्सपोर्ट के डेटा का आकलन किया जा सकेगा. अमेरिका ने बीते 27 अगस्त से भारत पर 25 प्रतिशत का अतिरिक्त टैरिफ लगा दिया है, जिससे भारत पर कुल इंपोर्ट टैरिफ बढ़कर 50 फीसदी हो गया है.

कितना है ग्रोथ का अनुमान

रॉयटर्स के एक सर्वे के मुताबिक, अप्रैल-जून क्वार्टर में भारत की GDP ग्रोथ लगभग 6.7% रहने का अनुमान है, जबकि पिछले तीन महीनों में ये 7.4% थी. यानी ग्रोथ थोड़ी धीमी हो सकती है. फिर भी, भारत अभी भी दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली बड़ी इकॉनमीज में से एक है. वहीं, रिजर्व बैंक को उम्मीद है कि पूरे साल की ग्रोथ करीब 6.5% रहेगी. RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का कहना है कि अमेरिका के नए टैरिफ का असर भारत की इकॉनमी पर बहुत कम यानी न्यूनतम होगा.

आने वाली तिमाही में GDP ग्रोथ?

कुछ एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर अमेरिका लंबे समय तक टैरिफ बढ़ाता रहा, तो आने वाले क्वार्टर्स में भारत की ग्रोथ पर दबाव बढ़ सकता है. वजह ये है कि एक्सपोर्ट धीरे-धीरे स्लो हो रहा है और चीन के ऑप्शन के तौर पर इंडिया की मैन्युफैक्चरिंग अपील उतनी मजबूत नहीं दिख रही है. ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक एचएसबीसी की चीफ इकॉनमिस्ट प्रांजुल भंडारी का कहना है कि अगर ये हालात एक साल तक चले, तो भारत की GDP ग्रोथ करीब 0.7% पॉइंट तक कम हो सकती है. इसका सबसे बड़ा असर जॉब-इंटेंसिव सेक्टर्स जैसे ज्वेलरी, टेक्सटाइल और फूड प्रोसेसिंग पर पड़ेगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.