Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...

रायसेन से लापता निकिता लोधी पंजाब में मिली, बॉयफ्रेंड से कर चुकी है शादी… 10 दिन से ढूंढ रहे थे घर वाले

30

अर्चना तिवारी के लापता होने वाले मामले के बाद मध्य प्रदेश के रायसेन जिले की रहने वाली निकिता लोधी भी गायब हो गई थी. हालांकि, निकिता अब मिल गई है. उसे पंजाब के संगरूर जिले से बरामद किया गया है. SDOP आलोक श्रीवास्तव ने बताया- निकिता अपने घर हार्वेस्टर चलाने वाले युवक के साथ भागी थी. यही नहीं, दोनों ने पंजाब के ही एक मंदिर में शादी भी कर ली है.

रायसेन के गैरतगंज से पुलिस की एक टीम निकिता के परिजनों के साथ पंजाब के रवाना लिए हुई थी. जानकारी के मुताबिक, निकिता 18 अगस्त को कॉलेज की फीस भरने के बाद रायसेन जिले के गैरतगंज से लापता हुई थी. निकिता अब अपने परिजनों के साथ है, क्योंकि उसके परिजन बुधवार को ही पंजाब पहुंच गए थे. जांच के दौरान निकिता की लोकेशन पंजाब में ही मिली थी.

पंजाब के मंदिर में की शादी

SDOP आलोक श्रीवास्तव ने बताया- निकिता अपने घर हार्वेस्टर चलाने वाले युवक मनीष के साथ पंजाब चली गई थी, जहां उसने मंदिर में शादी कर ली. दोनों ने पंजाब पुलिस से सुरक्षा भी मांगी है, जिसके लिए आवेदन किया है. वहीं, रायसेन पुलिस ने निकिता को लेकर आ रही है.

वहीं दूसरी तरफ, इंदौर में BBA फाइनल ईयर की 21 साल की छात्रा श्रद्धा तिवारी भी 5 दिनों से लापता है. श्रद्धा लगभग 2 बजे अपने घर से निकली थी और लोटस चौराहे के पास अचानक गायब हो गई. चौंकाने वाली बात यह है कि श्रद्धा अपना मोबाइल फोन घर पर ही छोड़ गई थी, जिससे उसके बारे में कोई संपर्क या सुराग नहीं मिल पा रहा है.

सीसीटीवी में दिखी श्रद्धा

श्रद्धा के घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद वह बाहर निकली थी. घटना के बाद से परिजन उसकी तलाश में दिन-रात जुटे हैं, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है. घटना के बाद सामने आए कई सीसीटीवी फुटेज में श्रद्धा को अकेले जाते हुए देखा गया है, जिससे यह स्पष्ट है कि वह किसी के साथ जबरदस्ती नहीं गई थी. श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी ने बेटी की जानकारी देने वाले को 51 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है. उनका कहना है कि उन्हें अब भी उम्मीद है कि श्रद्धा सुरक्षित वापस लौटेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.