Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dog Bite Death: आवारा कुत्ते के काटने से डरे बैंक कर्मचारी ने किया सुसाइड, छोड़ा सुसाइड नोट Amit Shah Bihar Visit: सीमांचल में डीएम-एसपी की अहम बैठक करेंगे अमित शाह, जानें पूरा एजेंडा विवादों में लव स्टोरी: 60 साल के प्रिंसिपल संग भागकर रचाई शादी, 3 दिन बाद ही मां बन गई शाइस्ता! Crime News: पति की हत्या कर ब्लीचिंग पाउडर और नमक से ड्रम में शव गला रही थी पत्नी Jharkhand News: एयर एंबुलेंस क्रैश में जान गंवाने वाला मरीज संजय कौन था? जानें पूरी कहानी Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ा तापमान, यूपी-बिहार समेत 10 राज्यों में गर्मी का अलर्ट Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध...

चिया या फ्लैक्स सीड्स, वजन घटाने के लिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?

15

आजकल के समय में ज्यादातर लोग अपनी सेहत को लेकर सजग होते जा रहे हैं. ऐसे में फिट रहने या फिर अपने वजन कम को कम करने के लिए कई प्रयास करते हैं. जिम ज्वाइन करने से लेकर तरह-तरह की डाइट फॉलो करना इसमें ये सब शामिल है. इसके साथ ही कुछ फूड्स को वेट लॉस के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है जैसे कि कई लोग वजन कम करने के लिए रोजाना सुबह उठकर गुनगुना नींबू पानी पीते हैं. इसके अलावा कई चीजें दूसरे भी वजन कम करने में मददगार होती है, जिसमें चिया और फ्लेक्स सीड्स का नाम भी शामिल है.

चिया और फ्लेक्स सीड्स को रातभर पानी में भिगोकर अगले दिन उस पानी को पीना वजन कम करने और हमारी ओवर ऑल हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. दोनों की पोषक तत्व अलग होते हैं. ऐसे में चिया और फ्लेक्स दोनों सीड्स में से वजन कम करने के लिए ज्यादा फायदेमंद है, आइए जानते हैं इसके बारे में एक्सपर्ट की राय

चिया या फ्लेक्स सीड्स: ज्यादा फायदेमंद क्या है?

नोएडा के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में क्लीनिकल नुट्रिशन हेड डॉक्टर करुणा चतुर्वेदी ने बताया कि चिया और फ्लेक्स सीड्स दोनों ही सुपरफूड्स हैं जो कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. चिया सीड्स में अधिक ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर, जबकि फ्लेक्स सीड्स में ज्यादा अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) भरपूर मात्रा में पाया जाता है. दोनों के अपने अलग-अलग फायदे होते हैं.

अपने शरीर की जरूरत के मुताबिक ही इन्हें डाइट में शामिल करना चाहिए. दोनों ही सीड्स हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं, डाइजेस्टिव सिस्टम को मजबूत बनाते हैं और वजन को मैनेज करने में मदद करते हैं. वहीं अगर नुकसान की बात करें तो ज्यादा मात्रा में दोनों का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें गैस और सूजन शामिल है.

रोजाना कितनी मात्रा में खाना है सही?

एक्सपर्ट ने बताया कि चिया या फ्लेक्स सीड्स को रोजाना 1 चम्मच (15-30 ग्राम) रोजाना खाना सही होगा. इन्हें पानी या दही में भिगोकर खाना सबसे अच्छा है, या आप इन्हें सलाद, स्मूदी, या बेक्ड गुड्स में मिला सकते हैं. रात में इसे भिगोकर अगले दिन सुबह इसका सेवन करना चाहिए. दोनों ही सीड्स का सेवन करने से पहले कुछ घंटे इसे भिगोकर रखना जरूरी होता है.

वेट लॉस के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद है?

एक्सपर्ट का कहना है कि चिया सीड्स में ज्यादा फाइबर होता है, जो भूख को नियंत्रित करने और वजन कम करने में मदद करता है. वहीं फ्लेक्स सीड्स भी वजन को मैनेज करने में मदद करते हैं, लेकिन चिया सीड्स की तुलना में थोड़े कम फाइबर वाले होते हैं.दोनों ही वजन कम करने में सहायक हो सकते हैं, लेकिन चिया सीड्स थोड़ा ज्यादा फाइबर पाया जाता है, जो इसे वेट लॉस के लिए ज्यादा फायदेमंद बनाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.