Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

5वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल में की आत्मदाह की कोशिश, बाथरूम में गई और खुद पर छिड़का कैरोसिन, फिर लगा ली आग

35

बिहार के पटना से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां गर्ल्स स्कूल में पढ़ने वाली पांचवीं की छात्रा ने खुद को आग लगा ली. उसने स्कूल के बाथरूम में जाकर पहले खुद पर कैरोसिन छिड़का. उसके बाद अपने आपको आग लगा ली. गंभीर हालत में झुलसी छात्रा को PMCH में भर्ती कराया गया है.

घटना गर्दनीबाग इलाके के आमला टोला कन्या विद्यालय की है. बुधवार को छात्रा ने आत्मदाह की कोशिश की. जानकारी के मुताबिक, बच्ची रोजाना की तरह सुबह 9 बजे स्कूल गई थी. वहां फिर उसने खुद को आग लगा ली. घटना के बाद गुस्साए परिजनों और छात्रों ने स्कूल में तोड़फोड़ की है. यही नहीं, पुलिस वालों के साथ भी मारपीट हुई है. लोगों ने तो थानेदार को ही थप्पड़ जड़ दिए. फिलहाल, सेंट्रल एसपी दीक्षा सहित तमाम आला अधिकारी मौके पर मौजूद हैं.

पुलिस ने बताया- छात्रा की पहचान दमडीया की रहने वाली जोया परवीन के रूप में हुई है. छात्रा के शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह से झुलसा है. स्कूल के बाहर अभी भी भारी भीड़ जुटी हुई है, जिसे हटाने की कोशिश की जा रही है. पुलिस लोगों की समझाइश में जुटी है. उधर, मौके पर केरोसीन तेल का डिब्बा मिला है. जिसमें करीब आधा लीटर तेल बचा है. बाथरूम के बाहर नीले रंग का कपड़ा भी पड़ा हुआ है. बाथरूम को सील कर दिया गया है. FSL की टीम जांच कर रही है.

स्कूल में भारी पुलिस बल तैनात

घटना के बाद स्कूल के मेन गेट को बंद कर दिया गया है. बताया जा रहा है कि घटना के बाद डर के मारे स्कूल के कुछ टीचर भी भाग गए हैं. जब भीड़ स्कूल में पहुंची थी तो वहां जमकर तोड़फोड़ की गई. कुर्सियों और टेबल को तोड़ा गया है. जरूरी पेपर्स तक फाड़ दिए गए हैं. परिवार के लोंगों ने इसे हत्या बताया है. कहा- उसे किसी ने मारा है. या फिर बेटी ने किसी के दबाव में आकर खुद आग लगा ली है.

बाथरूम से धुआं निकलता दिखा

अभी तक की मिली जानकारी के अनुसार, जोया नाम की बच्ची बुधवार की सुबह स्कूल के बाथरूम में चली गई. उसके हाथ में एक बोतल भी थी. बाथरूम में जाने के बाद कुछ छात्रों को बाथरूम से धुआ निकलता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद से हंगामा मचा. पुलिस अब स्कूल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगालने में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.