Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नागपंचमी पर आस्था का महासैलाब: नागलवाड़ी भिलट देव में 4 लाख भक्तों ने टेका मत्था; महाकाल पहुंचे क्रि... निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस

दीवाली-छठ के मौके पर टिकट की टेंशन नहीं, बिहार सरकार चलाएगी बसें… दिल्ली-हरियाणा और UP से यात्रा होगी आसान

34

दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पूजा के मौके पर बिहार घर वापस जाने वाले लोगों को लिए राहता की खबर आई है. इन त्योहारों पर घर जाने वाले लोगों के लिए बस की भी सुविधा मिलने वाली है. त्योहारों के दौरान बिहार सरकार 20 सितंबर से लेकर 30 नवंबर तक दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, और पश्चिम बंगाल के लिए बसें चलाई जाएंगी. ये बसें पीपीपी मोड पर चलाई जाएंगी ताकि पर्याप्त संख्या में बसों का संचालन हो सके.

इस संबंध में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के फुलवारीशरीफ स्थित निगम परिसर में सोमवार को प्रशासक अतुल वर्मा की अध्यक्षता में बस ऑपरेटरों के साथ बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में कई अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए.

1 सितंबर से ऑनलाइन बुकिंग शुरू

बिहार पथ परिवहन निगम 1 सितंबर 2025 से इसकी ऑनलाइन बुकिंग शुरू करेगा. निगम की वेबसाइट पर जाकर इन बसों में टिकट बुकिंग किया जा सकता है. साथ ही जो लोग ऑनलाइन बुकिंग के माध्यम से टिकट नही. बुक कर पाएंगे, उन्हें बस में ई टिकटिंग मशान के जरिए टिकट दिया जाएगा.

यात्रियों को मिलेगी ये सुविधाएं

इन त्योहारों के दौरान यात्रियों को सस्ती दरों पर टिकट भी उपलब्ध कराया जाएगा. साथ ही सभी बसों पर बीएसआरटीसी का लोगों और स्टीकर लगाना अनिवार्य होगा. इसके साथ ही दिल्ली और हरियाणा की बसों में दो बस चालकों का होनी जरूरी होगा. इन बसों पर किराये और छूट की जानकारी का स्टीकर भी चिपकना अनिवार्य होगा.

बसों ने यात्रियों से ज्यादा किराया वसूलना अपराध माना जाएगा. इसके साथ इन बसों में शराब लाना, रखाना व इसका सेवन करना दंडनीय अपराध होगा.बस के सभी कागजात जैसे टैक्स, पीयूसी, बीमा और परमिट अनिवार्य होंगे और चालकों को निर्धारित गति सीमा का पालन होगा.

ट्रेनों में टिकट मिलना लगभग असंभव

त्योहारों के समय घर वापस लौटने वालों की भीड़ बढ़ जाती है. ऐसे में ट्रेनों में टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. इसी को ध्यान में रखते हुए बीएसआरटीसी ने यह पहल की है ताकि लोगों को यात्रा करने में मुश्किलों का सामना न करना पड़े

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.