Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi Liquor Shops: रमजान में शराब की दुकानें बंद करने की मांग, AIMIM नेता शोएब जमई का बयान Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी, 8 राज्यों में बारिश का अलर्ट; जानें दिल्ली का मौसम Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ...

अस्पताल में सनसनी : आवारा कुत्ते के मुंह में मिला नवजात बच्चे का सिर

8

पटियाला : शहर के सबसे बड़े राजिंद्रा अस्पताल में उस समय सनसनी फैल गई जब एक आवारा कुत्ता अस्पताल परिसर में नवजात शिशु का सिर मुंह में दबाकर पहुँच गया। यह दृश्य देखकर अस्पताल में मौजूद मरीजों, परिजनों और स्टाफ के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुँची।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह नज़ारा बेहद भयावह था और देखते ही देखते पूरे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि आखिरकार नवजात का सिर अस्पताल तक कैसे पहुँचा और यह घटना कहाँ से जुड़ी हुई है।

अस्पताल प्रशासन सवालों के घेरे में

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। राजिंद्रा अस्पताल न केवल पटियाला बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल माना जाता है, जहाँ रोज़ाना सैकड़ों मरीज इलाज के लिए पहुँचते हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर में इस तरह की घटना होना सुरक्षा और सफाई व्यवस्था दोनों पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।

पुलिस की जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुँची और तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात का सिर अस्पताल परिसर में कैसे आया। इसके साथ ही अस्पताल प्रशासन को सभी नवजात शिशुओं के रिकॉर्ड की जाँच करने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि “यह मामला बेहद संवेदनशील है और दोषी चाहे जो भी हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

स्वास्थ्य मंत्री ने दिए जांच के आदेश

मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और अस्पताल प्रशासन से पूरी रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होगी और लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.