Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रेप केस की FIR पर भड़के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद: बोले- 'BJP पर भरोसा नहीं, दूसरे राज्य की पुलिस... Calcutta High Court Decision: कलकत्ता हाई कोर्ट का सख्त आदेश: बीमारी के अलावा नहीं मिलेगी छुट्टी, जज... Trump Resort Intrusion: डोनाल्ड ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, सीक्रेट सर्विस ने 20 साल के सं... Business News: होली फेस्टिवल पर इकोनॉमी में उछाल: 80,000 करोड़ रुपये के कारोबार से झूम उठेंगे कारोबा... पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा की उद्योगपति सज्जन जिंदल से मुलाकात; राजपुरा में इस्पात क्षेत्र ... Digital Arrest Awareness: PM मोदी का देश को संदेश, डिजिटल अरेस्ट के फ्रॉड से कैसे बचें? जानें बैंक अ... Security Alert: 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा, पाकिस्तान-बांग्लादेश से जुड़े तार, कई शहरों... मेरठ वालों की बल्ले-बल्ले! पीएम मोदी ने शुरू की मेरठ मेट्रो, अब दिल्ली पहुंचने में लगेगा एक घंटे से ... Maharashtra Politics: राज्यसभा चुनाव से पहले आदित्य ठाकरे ने क्यों छेड़ा NCP विलय का मुद्दा? MVA के ... Crime News: गले पर चाकू और बेटी पर छोड़ा कुत्ता, मां को बचाने थाने पहुंची मासूम बच्ची; पुलिस ने ऐसे ...

कर्नाटक में मुर्गी ने दिया नीला अंडा… अधिकारी भी हो गए हैरान, क्या कहता है साइंस?

17

कर्नाटक के दावणगेरे जिले के चन्नगिरी तालुक से एक अनोखा मामला समाने आया है. यहां के नल्लूर गांव में एक मुर्गी ने नीला अंडा दिया. ये देखकर सभी हैरान गए. दरअसल, नल्लूर गांव के रहने वाले सैयद नूर मुर्गी पालन करते हैं. उन्होंने दस मुर्गियां पाली हुई हैं. उन्हीं में से सफेद अंडा देने वाली एक मुर्गी ने नीला अंडा दिया. इसकी जानकारी गांव वालों को लगी तो लोग भी ये जानकर हैरान रह गए.

नीला अंडा देने वाली मुर्गी के बारे में जब पशुपालन विभाग के अधिकारियों को दी गई तो वह भी हैरान रह गए. मुर्गी के नीले अंडे देने पर उन्होंने हैरानी जाहिर की. उनका मानना ​​है कि नीला रंग मेडस में बिलीवरडिन नाम के पिगमेंट की वजह से हो सकता है. अंडे का सिर्फ ऊपरी भाग ही नीला है. बाकी सब सामान्य है. चन्नगिरी पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉक्टर अशोक ने बताया कि अगर मुर्गी लगातार नीले अंडे दे रही है तो इसका वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा.

कई मुर्गियां नीले अंडे भी देती हैं

आमतौर पर आपने सफेद और भूरे रंग के अंडों के बार में सुना होगा और देखें होंगे, लेकिन कई मुर्गियां नीले अंडे भी देती हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक नीला अंडा देने वाली मुर्गियां अलग नस्ल की होती हैं, जिन्हें ब्लू एग लेयर कहा जाता है.ये मुर्गियां नीले रंग के कवर के अंडे देती हैं, जो हल्के नीले से लेकर गहरे नीले रंग तक होते हैं. इस तरह की मुर्गियां मुख्य रूप से अज़ोरा (Araucana) और Americana (अमेरिकाना) नस्ल की होती हैं.

नीले अंडे सामान्य अंडों की तरह पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनमें प्रोटीन और ओमेगा-3 की अच्छी मात्रा होती है. हालांकि ये मुर्गियां आम मुर्गियों की तुलना में कम पाई जाती हैं, इसलिए इनके अंडे थोड़ा महंगे होते हैं. इन मुर्गियों की देखभाल और पालन आम मुर्गियों की तरह ही किया जाता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.