बारिश के साथ दिल्ली की सुबह… 5 दिन का अलर्ट, राजस्थान के 20 जिलों में स्कूलों की छुट्टी; पहाड़ों का क्या है हाल?
दिल्ली में सोमवार की सुबह की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई, जिससे दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया. दिल्ली में रविवार से लगातार बारिश का दौर जारी है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. इससे तापमान में भी गिरावट हुई है. आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
मौसम विभाग की ओर से दिल्ली में अगले 5 दिन और तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है. दिल्ली में 25 से 30 अगस्त तक के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव होता रहेगा. दिल्ली में हो रही बारिश ने लोगों को गर्मी से तो राहत दी है, लेकिन इससे जगह-जगह जलभराव हो गया है. ऐसे में लोगों को परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.