Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका...

गर्भवती को ले जा रही थी एंबुलेंस, नीलगाय से टकराकर पलटी… फिर उसी में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

65

रविवार की दोपहर को उज्जैन जिले के आगर रोड पर एक ऐसी दुर्घटना घटित हुई जिसमें प्रसूता को उज्जैन लेकर आ रही एंबुलेंस अचानक नीलगाय के आने से असंतुलित होकर पलटी खा गई. एंबुलेंस के पलटने से डिलीवरी के लिए ले जाई जा रही प्रसूता का दर्द अचानक बढ़ गया और स्थिति कुछ ऐसी बनी कि आशा कार्यकर्ता और अन्य लोगों की सहायता से प्रसूता की डिलीवरी एंबुलेंस में ही करवानी पड़ी. इसके बाद प्रसूता और नवजात शिशु को तुरंत घटिया के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया.

पूरी जानकारी देते हुए घटिया स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. प्रियांक चौहान ने बताया कि घटिया के ग्राम बिछड़ोद में रहने वाली किरण पति शुभम बरगंडा उम्र 24 वर्ष को प्रसूति के लिए घटिया के स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया जा रहा था. नजरपुर के समीप गडरोली फ़न्टा नजरपुर के पास अचानक एंबुलेंस के सामने नीलगाय आ गई. ड्राइवर कुछ समझ पाता इसके पहले ही एंबुलेंस सड़क से नीचे उतरकर पलटी खा चुकी थी. बताया जा रहा है कि एंबुलेंस पलटने के बावजूद भी प्रसूता और नवजात शिशु दोनों स्वस्थ है. लेकिन इस घटना में प्रसूता की मां जरूर घायल हुई है. जिसे इलाज के लिए उज्जैन लाया गया है.

एंबुलेंस में ही करनी पड़ी डिलीवरी

एंबुलेंस पलटने के बाद क्षेत्र के लोग तुरंत एंबुलेंस में फंसे लोगों को बचाने के लिए दौड़ पड़े. इस दौरान प्रसूता किरण की हालत कुछ ज्यादा नाजुक थी वह एंबुलेंस पलटने से घबरा गई थी. साथ ही उसका डिलीवरी का समय भी नजदीक आ गया था. एंबुलेंस में आशा कार्यकर्ता के होने ओर डिलीवरी के सभी इंतजाम होने के कारण क्षेत्र के लोगों की मदद से किरण की डिलीवरी एंबुलेंस में ही करवाई गई जो की सफल रही इस प्रस्तुति के दौरान किरण और नवजात दोनों ही स्वस्थ हैं.

नीलगाय को बचाने के चक्कर में पलटी

एंबुलेंस के ड्राइवर शैलेंद्र ने बताया कि घटना के पहले क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी ज्यादा कुछ दिखाई दे नहीं दे रहा था ऐसे में जब नीलगाय अचानक एंबुलेंस के सामने आई तो मैंने उसे कंट्रोल करने का काफी प्रयास किया लेकिन गाड़ी असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतर गई और कीचड़ के कारण पलटी खा गई.

जच्चा-बच्चा दोनों है स्वस्थ

घटिया स्वास्थ्य केंद्र के बीएमओ डॉक्टर अनुज शाल्य ने बताया कि प्रसूता किरण और नवजात शिशु को घटिया स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था जहां पर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है. अभी जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं प्रसूता के साथ परिवार के लोगों के कहने पर प्रसूता और नवजात बच्चे को चरक अस्पताल उज्जैन भेजा गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.