Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

हत्या के आरोपी छात्र पर जुवेनाइल एक्ट के तहत होगी कार्रवाई, रिमांड पर भेजा गया… स्कूल के प्रिंसिपल पर FIR

27

अहमदाबाद के खोखरा इलाके में स्थित सेवेंथ डे स्कूल में एक छात्र की नृशंस हत्या की पूरे गुजरात में गहरी प्रतिक्रिया हुई है. हत्या के बाद आखिरकार क्राइम ब्रांच ने स्कूल और प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. हत्या करने वाले आरोपी छात्र को रिमांड होम भेज दिया गया है. चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए उसके खिलाफ जुवेनाइल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी.

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार जब्त कर लिया है और स्कूल स्टाफ और छात्रों के बयान दर्ज कर लिए हैं. क्राइम ब्रांच ने स्कूल के सीसीटीवी समेत कई सबूत जब्त कर लिए हैं. स्कूल की पार्किंग में, उसी स्कूल के एक अन्य छात्र ने नयन संतानी के पेट में तीन-चार बार चाकू घोंपकर उसकी बेरहमी से हत्या की.

स्कूल ने अपने ही छात्र को मरने के लिए छोड़ा

हालंकि, उस समय स्कूल का सारा स्टाफ मौजूद था, फिर भी किसी ने घायल छात्र की मदद नहीं की. छात्र 38 मिनट तक घायल, खून से लथपथ और तड़पता रहा, लेकिन स्कूल ने न तो उसके माता-पिता को बुलाया और न ही छात्र को कोई प्राथमिक उपचार दिया. स्कूल ने अपने ही छात्र को मरने के लिए छोड़ दिया. घटना स्कूल की पार्किंग में हुई. फिर भी स्कूल का एक भी स्टाफ उस छात्र को अस्पताल पहुंचाने नहीं गया.

आरोप तो यह भी है कि एक और छात्र जिसने फोन करने के लिए फोन मांगा, उसकी भी मदद नहीं की गई. वह 38 से 40 मिनट तक तड़पता रहा. जब तक उसकी मां वहां नहीं पहुंच गई. स्कूल ने मानवीय मूल्यों की पूरी तरह अवहेलना की. स्कूल के पास दो-तीन चार पहिया वाहन और एक बस होने के बावजूद, छात्र को अस्पताल नहीं पहुंचाया गया. यहां तक कि 108 एम्बुलेंस को भी नहीं बुलाया गया.

सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे

स्कूल की सुरक्षा स्टाफ ने भी छात्र की कोई मदद नहीं की. पूरी घटना उनके सामने होने के बावजूद सुरक्षाकर्मी मूकदर्शक बने रहे. फिलहाल, इस लापरवाही के लिए स्कूल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. जी. इमैनुएल के खिलाफ क्राइम ब्रांच द्वारा शिकायत दर्ज की गई है. पता चला है कि अभिभावकों, पुलिस और जिला शिक्षा अधिकारी को पूरी घटना की जानकारी देने में देरी की गई.

घटना के बाद से प्रिंसिपल फरार

हत्या की घटना के बाद से प्रिंसिपल फरार है. टीवी9 की टीम जब प्रिंसिपल के घर पहुंची तो पता चला कि वह घर पर नहीं है. सूत्रों की मानें तो छात्र की हत्या के बाद से प्रिंसिपल घर नहीं लौटा है. वो भूमिगत हो गया है. प्रिंसिपल के घर की देखभाल करने वाले व्यक्ति के मुताबिक, वह पिछले 3 दिनों से घर नहीं आया है.

गौरतलब है कि जी इमैनुएल सेवेंथ डे स्कूल के प्रिंसिपल के साथ-साथ CISCE बोर्ड के चेयरमैन भी हैं. देखना होगा कि जी इमैनुएल की गिरफ्तारी होती है या नहीं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.