Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मऊ: NH-29 पर ट्रेलर से टकराई इनोवा कार, कालिदास संस्कृत यूनिवर्सिटी के कुलपति की मौत, पत्नी की भी गई जान

37

महाराष्ट्र के कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत यूनिवर्सिटी, रामटेक के कुलपति प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी और उनकी पत्नी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई. ये हादसा शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश के मऊ के दोहरीघाट थाना क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर हुआ, जिसमें दोनों पति-पत्नी की जान चली गई. वहीं उनका ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. बताया जा रहा है कि उनकी कार की ट्रेलर से टक्कर हो गई थी.

कार और ट्रेलर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और आगे से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई. इस हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जिनके शव को कार के अंदर से कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर पोस्टमार्ट्म के लिए अस्पताल भेजा गया. अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि ये हादसा किन कारणों के चलते हुआ. इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

बड़हलगंज होते हुए देवरिया जा रही थी कार

मृतक कुलपति हरेराम त्रिपाठी और उनकी पत्नी बादामी देवी देवरिया के चकिया के रहने वाले थे. हरेराम त्रिपाठी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और कविकुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय, रामटेक (नागपुर) के वर्तमान कुलपति थे. इस घटना में गंभीर रूप से घायल कार चालक वैभव मिश्रा बिहार के गोपालगंज का निवासी था. उनकी हालात गंभीर होने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया.

कुलपति हरेराम त्रिपाठी खुद चला रहे थे कार

अभी तक हादसे का कारण स्पष्ट नही हो पाया है. कार बनारस से बड़हलगंज होते हुए देवरिया जा रही थी. तभी ये हादसा हो गया. ग्रामीणों ने बताया कि कार चालक को नींद आने पर हादसे के समय हरेराम त्रिपाठी खुद कार चला रहे थे. अचानक हुए सड़क हादसे से हड़कंप मच गया. घटना के बाद फोरलेन पर गाड़ियों की लंबी लाइनें लग गईं. सूचना पर पहुंची पुलिस हाईड्रा और जेसीबी मंगा कर क्षतिग्रस्त कार फोरलेन से हटाकर थाने ले गई, जबकि हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.