Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पटना में भीषण सड़क हादसा…ऑटो और हाइवा की टक्कर, 8 लोगों की मौत, 5 घायल

38

बिहार के पटना में एक भयानक सड़क हादसा हुआ. ये सड़क हादसा पटना के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में हुआ. हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. पुलिस तहकीकात में जुटी हुई है. शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के दनियावां हिलसा स्टेट हाईवे पर शनिवार की सुबह ये भयानक हादसा हुआ. यहां ऑटो और अज्ञात वाहन में सीधी टक्कर हो गई. इस हादसे में कम से कम आठ लोगों मौत हो गई है.

वहीं पांच अन्य घायल बताए जा रहे हैं. सभी मृतक ऑटो पर सवार थे. नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र स्थित रेरा मलामा गांव के निवासी एक ऑटो पर सवार होकर पटना आए हुए थे. उन्हें गंगा स्नान करना था. बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी हुई ऑटो जब अल्ट्राटेक फैक्ट्री के पास पहुंची, वहां एक अज्ञात वाहन से सीधी टक्कर हो गई. स्थानीय लोगों की माने तो उनके अनुसार ऑटो की एक ट्रक से सीधी टक्कर हुई.

ऑटो पूरी तरीके से चकनाचूर हो गया

इस हादसे में सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. एक अन्य ने अस्पताल में अपना दम तोड़ दिया. वहीं इस भयानक हादसे में पांच अन्य घायल भी हो गये. मृतकों में सात महिलाएं और एक पुरुष शामिल है. ऑटो और ट्रक की टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑटो पूरी तरीके से चकनाचूर हो गया. टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड पड़े. इधर हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया.

फरार ट्रक चालक की तलाश

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को दी. सूचना मिलते ही दनियावां थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य को शुरू कर दिया. मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. घायलों को तत्काल चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है. पुलिस का कहना है कि फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.