Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran Conflict Update: ईरान में फंसे 9000 भारतीय, विदेश मंत्रालय (MEA) ने बताया वतन वापसी का पूरा प्ल... बड़ी खबर: टेरर फंडिंग केस में शब्बीर शाह को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत! 7 साल बाद जेल से आएंगे बाहर... LPG Crisis in Rural Areas: ग्रामीण इलाकों में गैस सिलेंडर बुकिंग के नियमों में बदलाव, अब 45 दिन करना... दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा अपडेट: अभी इतना काम है बाकी, इन वाहनों को नहीं देना होगा 1 रुपया... संसद में गूंजी थाली-चम्मच की आवाज! LPG संकट पर TMC महिला सांसदों का अनोखा विरोध; सदन में भारी हंगामा... थरूर का मणिशंकर अय्यर को करारा जवाब: "विदेश नीति भाषण देने के लिए नहीं, देश के हित के लिए होती है!" ... फारूक अब्दुल्ला पर हमला? पूर्व CM का खौफनाक खुलासा— "मुझे लगा पटाखा फूटा, बाद में पता चला गोली चली!"... Delhi Police News: दिल्ली पुलिस के SI ने मांगी डिमोशन की अर्जी, सब-इंस्पेक्टर से कांस्टेबल बनने की च... अखिलेश यादव का बड़ा धमाका: "शंकराचार्य का आशीर्वाद मिल गया, अब नकली संतों का होगा अंत!" लखनऊ में मुला... राहुल गांधी की पीएम मोदी को बड़ी चेतावनी: "ईरान संकट पर अभी संभलें वरना करोड़ों लोग भुगतेंगे"; बोले—...

‘BJP और RSS की चड्डी पहन लें छिंदवाड़ा कलेक्टर’, नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने लगाए आरोप, ये है पूरा मामला?

34

छिंदवाड़ा: छिंदवाड़ा से उठे एक विवाद ने प्रदेश की सियासत को गरमा दिया है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर छिंदवाड़ा कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह पर तीखा हमला बोला। सिंघार ने कहा है कि अगर कलेक्टर साहब गुलाम हैं, तो RSS की चड्डी पहन लें। धार पहुंचे सिंघार ने कांग्रेस जिला अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी के पदभार ग्रहण कार्यक्रम में मंच से कहा कि ‘छिंदवाड़ा कलेक्टर इतना डरपोक है कि भाजपा का गुलाम बन गया है। मैंने तो यहां तक कह दिया कि अगर गुलाम हैं तो भाजपा, आरएसएस की चड्डी पहन लें’

कलेक्टर पर गंभीर आरोप
सिंघार ने कहा कि IAS अधिकारी जनता के ‘नौकरशाह’ होते हैं, लेकिन छिंदवाड़ा का कलेक्टर भाजपा का ‘नौकर’ बन गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कोई अधिकारी पार्टीबाजी करेगा तो कांग्रेस आने वाले समय में जवाब देना जानती है।

कुत्ते को कलेक्टर बनाकर दे दिया ज्ञापन
दो दिन पहले छिंदवाड़ा में कांग्रेस नेताओं का खाद संकट और किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन हुआ था। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन देने बुलाया, लेकिन वे बाहर नहीं आए। गुस्साए सिंघार ने एक अनोखा कदम उठाया, उन्होंने एक कुत्ते को बुलाया और उसके गले में ज्ञापन बांध दिया। मंच से उन्होंने कहा ‘जब कलेक्टर नहीं आए, तो मैंने और जीतू पटवारी ने उस कुत्ते को ही छिंदवाड़ा का कलेक्टर मानकर ज्ञापन दे दिया’

सिंघार की चेतावनी
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि ‘आप क्यों डरते हैं? क्या हमारी सरकार नहीं आएगी? जरूर आएगी और जो दादागिरी करेगा, उसके साथ कांग्रेस पार्टी राम नाम सत्य करवाना जानती है’।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !