Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP Leader Threat: लॉरेंस गैंग का खौफ! बीजेपी नेता को दी विधायक से 2 करोड़ की रंगदारी वसूलने की सुपा... Bomb Threat: दिल्ली-NCR के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी! आज फिर आईं कई फेक कॉल्स, जांच एजेंसियों ... CAA Case: नागरिकता कानून पर सुप्रीम कोर्ट में 5 मई से शुरू होगी निर्णायक सुनवाई, 200 से ज्यादा याचिक... Mewar University: मेवाड़ यूनिवर्सिटी में बीएससी नर्सिंग एडमिशन पर बड़ा बवाल, बिना मान्यता के दाखिले ... Delhi Police: VHP ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को लिखा पत्र, लगाया हिंदुओं के साथ पक्षपात का आरोप; कहा— '... Maharashtra Politics: अजित पवार की मौत के बाद सुप्रिया सुले ने दिया रोहित पवार का साथ, बोलीं— 'सवालो... Darbhanga News: दरभंगा में नदी में गिरा अंगूर से भरा ट्रक, फल लूटने के लिए जान जोखिम में डाल पानी मे... UP Assembly: "OBC का हक हड़प रही सपा", मंत्री संजय निषाद के बयान पर विधानसभा में भारी हंगामा; विपक्ष... AI India Summit: जब भारत GI कॉफी लाउंज पहुंचे गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, चुस्की लेने के बाद बोले- ‘Wow…’... Greater Noida West Metro: मेट्रो का वादा कर बिके फ्लैट, पर आज भी अधूरा सपना; अब महिलाओं ने संभाला मो...

‘राजा शांतनु’ की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा, ‘महाभारत’ में पवन शुक्ला ने निभाया था किरदार; DM से लगाई गुहार

12

उत्तर प्रदेश के कानपुर में महाभारत में राजा शांतनु का किरदार निभाने वाले कलाकार पवन शुक्ला की जमीन पर भूमांफिया कब्जा कर रहे है. पवन इसकी शिकायत लेकर डीएम के जनता दरबार में पहुंचे. डीएम ने उनकी शिकायत सुनी और मामले में जांच के आदेश दिए. पवन शुक्ला कानपुर के मूल निवासी हैं.

वे लोकप्रिय धार्मिक धारावाहिक महाभारत में महाराजा शांतनु का किरदार निभाकर खुब चर्चित हुए थे. गुरुवार को अभिनेता पवन शुक्ला अपने भाई संजय शुक्ला के साथ जिलाधिकारी कार्यालय के जनता दरबार में पहुंचे. पवन इस बार किसी किरदार के लिए नहीं, बल्कि अपने पैतृक भूखंड पर हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत लेकर डीएम के जनता दरबार में खड़े दिखाई दिए.

अभिनेता ने लगाई डीएम से गुहार

महाभारत में राजा शांतनु का किरदार निभाने वाले पवन ने डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह को बताया कि उनके पिता स्वर्गीय श्याम नारायण शुक्ल, जो उर्सला अस्पताल में सर्जन थे. उन्होंने वर्ष 1969 में दहेली सुजानपुर क्षेत्र में भूखंड खरीदा था. उनकी इच्छा थी कि इस पर गरीबों के लिए अस्पताल बनाया जाए, लेकिन असमय निधन के कारण यह सपना अधूरा रह गया. अब वो और उनके भाई संजय कुमार उसी मंशा को पूरा करना चाहते हैं.

भू माफियाओं ने निर्माण कार्य को रोका

अभिनेता ने बताया कि लंबे समय तक मुंबई में रहने के कारण वे समय-समय पर ही इस ज़मीन को देखने आ पाते थे. हाल ही में जब वे यहां पहुंचे तो कुछ लोगों ने उन्हें निर्माण कार्य करने से रोक दिया. पवन ने कहा कि यह स्थिति उनके लिए बेहद पीड़ादायक है, क्योंकि वे अपने पिता की स्मृति में गरीबों के लिए कुछ करना चाहते हैं. इस पर भी कुछ लोग आपत्ति कर रहें हैं.

डीएम ने दिए जांच के आदेश

जनता दरबार में उपस्थित लोगों के लिए यह नजारा अनोखा था. परदे पर शाही किरदार निभाने वाले पवन शुक्ला यहां आम नागरिक की तरह फरियाद करते दिखाई दिए. जिलाधिकारी ने उनकी बात को सुनकर प्रकरण को निस्तारित करने के लिए उप जिलाधिकारी सदर को निर्देशित किया. जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रकरण के संबंध में एसडीएम सदर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.