Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...

Hotel और रेस्टोरेंट में खाने-पीने वालों के लिए अहम खबर, FSSAI ने शुरू की बड़ी सुविधा

28

बठिंडा: अगर आपको किसी होटल, रैस्टोरैंट, कैफे या ढाबे पर खाने में मिलावट, नकली खाद्य पदार्थ, खराब क्वालिटी या बासी खाना मिलता है तो अब शिकायत करने के लिए फूड सेफ्टी विभाग दफ्तर नहीं जाना पड़ेगा, बल्कि फूड सेफ्टी कनैक्ट मोबाइल एप के जरिए सीधे अपने जिले के फूड सेफ्टी अधिकारी को शिकायत दर्ज करवा सकेंगे। यह शिकायत एप पर ऑनलाइन दर्ज होगी और ऑटोमैटिक संबंधित क्षेत्र के अधिकारी तक पहुंच जाएगी। खास बात यह है कि उपभोक्ता अपनी शिकायत की स्थिति एप पर ही मॉनिटर कर पाएंगे और देख सकेंगे कि अधिकारी ने कार्रवाई की है या नहीं।

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफ.एस.एस.ए.आई.) ने इस एप को उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए लॉन्च किया है। इस एप पर न केवल शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है, बल्कि फूड बिजनैस से जुड़े लाइसैंस व रजिस्ट्रेशन के लिए ऑनलाइन अप्लाई भी किया जा सकता है, साथ ही उपभोक्ता अपने आसपास बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर भी रिपोर्ट कर सकते हैं। एफ.एस.एस.एआ.ई. ने सभी फूड बिजनैस ऑप्रेटर्स (एफ.बी.ओ.) को निर्देश दिए हैं कि अपने परिसर में फूड सेफ्टी कनैक्ट मोबाइल एप का क्यू.आर. कोड और डायरैक्ट डाऊनलोड लिंक अनिवार्य रूप से डिस्प्ले करें। इसके अलावा यह लिंक उनकी वैबसाइट, ऑनलाइन ऑर्डर प्लेटफॉर्म और एफ.एस.एस.एआ.ई. लाइसैंस/रजिस्ट्रेशन के फ्रंट पेज पर भी डालना जरूरी होगा।

खास तौर पर उपभोक्ताओं को ध्यान दिलाया गया है कि यदि खाने में कीड़ा निकल आए, खाना बासी हो, क्वालिटी घटिया लगे या खाद्य पदार्थ से जुड़ी कोई भी समस्या आए तो बिना देरी के इस एप के जरिए शिकायत दर्ज करें। एप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि शिकायत संबंधित क्षेत्रीय अधिकारी तक सीधे पहुंच जाती है, जिससे कार्रवाई में अनावश्यक देरी नहीं होती। एफ.एस.एस.एआ.ई. का कहना है कि ग्राहकों की सुविधा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सभी खाद्य विक्रेताओं को अपने परिसर के एंट्रैंस, बिलिंग काऊंटर और सिटिंग एरिया जैसी प्रमुख जगहों पर क्यू.आर. कोड व डाऊनलोड लिंक डिस्प्ले करना अनिवार्य किया गया है, ताकि ग्राहक आसानी से एप का इस्तेमाल कर सकें और शिकायत दर्ज करवा सकें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.