Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ... रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव

पंजाब सरकार ने दी Good News! 10 फीसदी बढ़ेगी मेहनत की कमाई

31

पंजाब सरकार ने मंडी लेबर रेट में 10 फीसदी बढ़ोतरी को मंज़ूरी दे दी है। यह फैसला पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन हरचंद सिंह बरसट की अध्यक्षता में हुई बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मीटिंग के दौरान लिया गया। धान का मंडी लेबर रेट 17.50 रुपये से बढ़ाकर 19.26 रुपये प्रति बैग (37.5 किलो) कर दिया गया है, जिससे प्रति बैग 1.76 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

हरचंद सिंह बरसट ने कहा कि मंडी मज़दूरी रेट में 10 फ़ीसदी बढ़ोतरी मज़दूर यूनियनों की मांग को ध्यान में रखते हुए की गई है। संशोधित दरें मज़दूरों और उनके परिवारों को ज़रूरी राहत देने के साथ-साथ न्यायपूर्ण श्रम प्रथाओं को बढ़ावा देंगी और कृषि सप्लाई चेन में शामिल लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाएंगी।

इस दौरान पंजाब मंडी बोर्ड की आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों पर भी व्यापक चर्चा की गई। बरसट ने बताया कि बोर्ड की आय बढ़ाने के लिए विशेष योजनाएं बनाई जा रही हैं और बड़े उत्साह से काम किया जा रहा है। प्रदेश की अनाज मंडियों में खाली प्लॉटों की ई-नीलामी की जा रही है और विभिन्न मंडियों में एटीएम व यूनिपोल लगाए जा रहे हैं। इस मौके पर पंजाब मंडी बोर्ड के सचिव रामवीर, पंजाब किसान आयोग के चेयरमैन डॉ. सुखपाल सिंह, विशेष सचिव कृषि बलदीप कौर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.