Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्ता... सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भ... बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट धनबाद में फर्जी आवासीय प्रमाण पत्र बनाने वाले प्रज्ञा केंद्र पर प्रशासनिक छापा, सेंटर सील और आईडी रद... रांची में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर डीसी मंजूनाथ भजन्त्री की सख्ती, दो अफसरों को शोकॉज झारखंड के सरकारी स्कूलों के बच्चों को मिलेंगे मुफ्त वाटरप्रूफ बैग, घर-घर सर्वे अभियान शुरू निशा भगत आत्महत्या मामले में बड़ा फैसला, सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सीबीआई जांच के आदेश

हरदा में सड़क सियासत गरमाई: 19 नई सड़कों के श्रेय पर भिड़े शाह बनाम शाह”

34

हरदा। टिमरनी विधानसभा क्षेत्र में 19 नई सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिल गई है, जिसे लेकर कांग्रेस और भाजपा नेताओं के बीच श्रेय लेने की होड़ मच गई है। भाजपा के पूर्व विधायक संजय शाह सोशल मीडिया पर इन 19 सड़कों की स्वीकृति का श्रेय खुद को दे रहे हैं, वहीं कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह का कहना है कि उन्होंने विधानसभा में लगातार यह मांग उठाई थी और इसके सारे दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं।

अभिजीत शाह ने पूर्व विधायक को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके पास कोई प्रमाण हैं तो वे सार्वजनिक करें।हरदा जिले के टिमरनी विधानसभा के वनांचल इलाके में बनने वाली इन सड़कों को लेकर दोनों दलों के बीच सियासी खींचतान तेज हो गई है।

सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस विधायक अभिजीत शाह ने कहा कि टिमरनी विधानसभा के इतिहास में आज़ादी के बाद पहली बार एक साथ 19 सड़कें बनने जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वे विधायक बनने के समय से ही इन सड़कों की मांग कर रहे थे और विधानसभा में याचिकाएं व तारांकित प्रश्न भी लगाए थे। अभिजीत शाह का दावा है कि मौखिक और लिखित दोनों स्तरों पर उनके प्रयासों की वजह से ही इन सड़कों की स्वीकृति मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.