Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

झुकी नजरें, ताऊ का हाथ थामे खड़ी दिखी अर्चना.. पछतावा या कुछ और? पुलिस ने Archana को परिजनों को सौंपा

29

कटनी: कटनी की अर्चना तिवारी.. जिसे कभी छात्र राजनीति में धाकड़ माना जाता था… पिछले 13 दिन से घर-परिवार और पुलिस के लिए रहस्य बनी हुई थी। हर किसी के मन में सवाल था कि आखिर वह कहां गायब हो गई? पर बुधवार को तस्वीर साफ हो गई। अर्चना को उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बरामद किया गया। पुलिस ने उसे सकुशल परिजनों को सौंप दिया। लेकिन जब अर्चना का सामना अपने ताऊ से हुआ तो उसकी नजरें झुक गईं। लौटते वक्त जो तस्वीर सामने आई, उसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया। अर्चना चुपचाप अपने बड़े ताऊ का हाथ थामे खड़ी थी। सहमी हुई, नज़रें झुकाए, मानो अपने फैसले पर पछता रही हो।

क्यों भागी अर्चना?
दरअसल, अर्चना अपने करियर को आगे बढ़ाना चाहती थी। लेकिन घरवालों ने उसकी शादी एक पटवारी से तय कर दी। अर्चना इससे खुश नहीं थी। उसने पहले भी कई रिश्तों को ठुकरा दिया था। परिवार का दबाव और शादी का डर इतना बढ़ गया कि उसने घर छोड़ने का बड़ा कदम उठा लिया।

13 दिन की तलाश बनी पहेली
अर्चना की गुमशुदगी ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। उनका बैग ट्रेन के B3 कोच में मिला तो शक हुआ कि कहीं कोई वारदात न हो गई हो। फिर शुरू हुई तलाश। पुलिस ने करीब 500 से ज़्यादा CCTV फुटेज खंगाले। NDRF ने जंगल और नदी तक खंगाल डाली। गोताखोरों ने नर्मदा के 32 किलोमीटर हिस्से में खोजबीन की। इस बीच अर्चना शुजालपुर, इंदौर, हैदराबाद, जोधपुर और दिल्ली होते हुए नेपाल बॉर्डर तक पहुंच गई थी। पुलिस को उसके कॉल रिकॉर्ड से अहम सुराग मिला और आखिरकार उसे बरामद कर लिया गया।

नजरें झुकाए ताऊ के हाथ में हाथ डालकर खड़ी रही.. 
भोपाल पहुंचने पर अर्चना को जब परिजनों के हवाले किया गया तो उसकी तस्वीर सामने आई। वह चुप थी, लेकिन आंखों में बहुत कुछ कह रही थी। ताऊ का हाथ थामे खड़ी अर्चना का यह रूप पहले कभी नहीं देखा गया था। अर्चना को देखकर यही लगा कि शायद उसे अपने किए पर पछतावा है, और यही वजह थी कि अर्चना अपनी नजरें झुकाए हुए थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.