Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...

कुत्ते को बचाने के चक्कर में महिला दरोगा की मौत, आचनक सामने आया तो मोड़ी स्कूटी… कार ने मारी टक्कर

44

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के कविनगर में तैनात महिला दरोगा रिचा शर्मा की सड़क हादसे में देर रात मौत हो गई. वो साल 2023 बैच की महिला दरोगा थीं. रिचा शर्मा कानपुर की रहने वाली थीं. उनकी उम्र 25 साल बताई जा रही है. वो देर रात में ड्यूटी खत्म करके स्कूटी से जा रही थीं. इस दौरान सड़क पर अचानक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में वो कार से टकरा गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी.

इसके बाद उन्हें सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया. सिर में गंभीर चोट लगने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. महिला दरोगा की मौत को बाद पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली.

कुत्ता सामने आने से हुआ हादसा

महिला दरोगा रिचा शर्मा की तैनाती कविनगर थाने के शास्त्रीनगर चौकी पर थी. रात में ड्यूटी के बाद वो स्कूटी से वापस अपने आवास पर लौट रही थी. इसी दौरान वो कार्ट चौक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गईं. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

सिर में आई गंभीर चोट

जानकारी के मुताबिक महिला दरोगा गाजियाबाद में अकेली रहती थीं. रात में ड्यूटी से रूम पर जाते समय उनके सामने अचानक कुत्ता आ गया, उन्होंने कुत्ते को बचाने का प्रयास किया और स्कूटी को दुसरी और मौड दिया. तभी अचानक सामने से कार आ गई और कार ने उन्हें टक्कर मार दी. सिर में हलमेट लगाये होने के बावजूद महिला दरोगा के सिर में गंभीर चोट आई. बताया जा रहा है कि अस्पताल में पहुंचते ही उनकी मौत हो गई. जिस थाने में रिचा शर्मा की तैनाती थी उस थाने में दो और अन्य महिला दरोगा भी तैनात हैं. महिला दरोगा रिचा शर्मा ने मेरठ में सब इंस्पेक्टर की ट्रेनिंग की थी.

परिवार में मचा कोहराम

एसीपी कवि नगर भास्कर वर्मा ने बताया- महिला दरोगा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. वह 2023 में पुलिस विभाग में भर्ती हुई थी. घटना की जानकारी उनके परिवार को दे दी गई है. अभी उनकी शादी नहीं हुई थी. सूचना मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.