दिल्ली में बाइक और कार पर गिरा पेड़, बाप-बेटी घायल… जलभराव और जाम से त्राहिमाम! अगले दो दिनों तक भारी बारिश का है अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में लगातार हो रही बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. इस बीच दिल्ली के कालकाजी इलाके में एक बड़ा पेड़ बाइक सवार और कार पर गिर गया. इस हादसे में बाइक पर मौजूद बाप-बेटी घायल हो गए. गुरुवार की सुबह से ही हो रही मुसलाधार बारिश से प्रदेश का मौसम सुहाना हो गया. हालांकि, बाहर निकलने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई. भारी बारिश के कारण APS कालोनी और पड़पड़गंज के साथ-साथ कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिसकी वजह से कई जगहों पर जाम लग गया और ट्रैफिक धीमा हो गया.
कनॉट प्लेस, मंडी हाउस, फिरोज शाह रोड, इंडिया गेट, लाजपत नगर, द्वारका, आरके पुरम, लोधी रोड और रोहिणी के साथ-साथ दिल्ली-हरियाणा सीमा समेत क्षेत्रों में तेज बरसात देखने को मिली. दिल्ली में अभी यमुना नदी खतरे के निशान से करीब बह रही है. मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटों में देश की राजधानी में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.