Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ट्रैक्टर से स्टंटबाजी पड़ी महंगी… जुलूस के दौरान खाई पलटी, वीडियो हुआ वायरल

47

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें चल समारोह के दौरान ट्रैक्टर पर सवार एक व्यक्ति गाने की धुन पर अपना ट्रैक्टर तेज गति से घुमा रहा था. यह स्टंटबाजी ट्रैक्टर चालक को उस समय महंगी पड़ गई जब ट्रैक्टर स्टंट के दौरान पलटी खा गया. ड्राइवर के साथ ही ट्रैक्टर में लगभग 6 लोग सवार थे. गनीमत यह रही की ट्रैक्टर पलटने से कोई घायल नहीं हुआ लेकिन इस घटना ने यह सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं कि अगर ट्रैक्टर पलटी खाने की बजाय चल समारोह की ओर असंतुलित होता तो शायद इस घटना में जनहानि भी हो सकती थी.

उज्जैन जिले के महिदपुर क्षेत्र में भगवान देवनारायण का एक चल समारोह धूमधाम से निकाला जा रहा था. भीमाखेड़ा से शुरू होकर घोसला रोड होते हुए महिदपुर थाने के सामने तक चल समारोह पहुंचा था. भगवान देवनारायण के इस चल समारोह में गुर्जर और गारी समाज के लगभग 600 से 700 लोग शामिल हुए थे.

यह चल समारोह जैसे ही घोसला रोड स्थित महिदपुर थाने के सामने पहुंचा तो एक ट्रैक्टर चालक ने अचानक स्टंट करना शुरू कर दिया. स्थिति कुछ ऐसी बनी की ट्रैक्टर चालक डीजे और बैंड की धुन पर ट्रैक्टर को तेज गति से दौड़ा रहा था. कुछ देर में ही ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलटी खा गया. ट्रैक्टर के पलटने के दौरान ड्राइवर समेत 6 लोग सवार थे. घटना के दौरान बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद थे. यही कारण रहा की समाजजनों ने तुरंत ट्रैक्टर को सीधा कर दिया.

कोई घायल नहीं

इसे भगवान देवनारायण की कृपा ही कहा जाएगा कि इस स्टंटबाजी की घटना के दौरान ट्रैक्टर पलटने पर भी ड्राइवर समेत 6 लोग सलामत रहे. किसी को चोट तक नहीं आई. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल तो हो रहा है. यह मामला सामाजिक है इसीलिए इस बात की कोई शिकायत नहीं हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.