Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

ऑनलाइन गेम बना मौत का खेल, 15 वर्षीय इकलौते बेटे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

46

डबरा। मोबाइल पर ऑनलाइन गेम की लत और उसमें पैसा हारने का खामियाजा एक मासूम जिंदगी ने अपनी जान देकर चुकाया। बीती सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात डबरा देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत हृदय विदारक घटना सामने आई, जिसमें 15 वर्षीय विकेश रावत निवासी हतेड़ा ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

जानकारी के अनुसार, विकेश ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते उसमें पैसे हार बैठा था। मानसिक दबाव और तनाव में आकर वह गांव से डबरा पहुंचा और रेलवे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के लिए यह खबर किसी वज्रपात से कम नहीं—परिवार का इकलौता बेटा, इस तरह असमय चला जाए तो पूरा घर बिखर जाता है।

डबरा देहात थाना प्रभारी सुधाकर सिंह तोमर ने बताया कि युवक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को विवेचना में लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.