Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dewas Crime News: नकली चांदी गिरवी रखकर लाखों की ठगी, पुलिस ने दबोचा 'सिक्का गैंग' Ratlam Mob Lynching: सांवरिया सेठ से लौट रहे भक्तों को 'बच्चा चोर' समझकर पीटा, 4 की हालत खराब महाशिवरात्रि पर श्री हनुमान बालाजी मंदिर में सनातनी विनोद बिंदल का भक्ति संदेश कार्यक्रम Tiger-Leopard Death Toll: खेतों में बिछे 'मौत के तार', करंट लगने से गई जान, 10 साल के आंकड़ों ने चौं... T20 World Cup Lowest Strike Rate: सबसे धीमी बल्लेबाजी का रिकॉर्ड, लिस्ट में पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी Akshay Kumar Viral Video: '1 करोड़ क्या, किडनी भी दे दूंगा...', अक्षय ने RJ महविश से क्यों कही ये बा... Israel-Jordan Tension: फिलिस्तीन के बाद अब जॉर्डन की बारी? इजराइल के रडार पर क्यों है अम्मान, जानें ... 8th Pay Commission Fraud: सरकारी कर्मचारी सावधान! एक क्लिक और खाली हो जाएगा बैंक खाता, जानें नया स्क... What is Data Center: क्या है डाटा सेंटर? जिस पर अडानी-अंबानी लगा रहे अरबों, जानें कमाई का पूरा गणित Ramadan 2026 Moon Sighting: सऊदी अरब में दिखा चांद, जानिए भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा?

रात के अंधेरे में शुरू होता था गंदा खेल, लड़कियों के इशारे पर रुकते थे लड़के और फिर…

10

मोगा : पुलिस द्वारा लड़कियों की आड़ में भोले-भाले लोगों को लूटने का पर्दाफाश कर एक लड़की सहित 3 को काबू किया है। डी.एस.पी. सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि थाना सिटी साऊथ को दिए शिकायत पत्र में इंद्रजीत सिंह निवासी पत्ती मालोकी नजदीक शनि मंदिर मोगा ने कहा कि उसकी तपतेज सिंह मार्कीट में चाय की दुकान है। गत 7 अगस्त की रात को जब वह अपनी स्कूटरी पर दुकान पर काम करने वाले मुलाजिमों को छोड़ने के लिए बहोना चौंक गया था, तो वापस आते समय रास्ते में निगाहा रोड पर मुझे अज्ञात लड़कियों ने आवाज देकर रोक लिया।

इसी दौरान 2 हथियारबंद युवक वहां आ पहुंचे और कहने लगे कि तुमने लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की है और पकड़कर मारपीट करने लगे। इसके बाद आरोपी शिकायतकर्ता से 12,500 रुपए नकदी के अलावा मोबाइल फोन, चांदी का कड़ा तथा एक्टिवा छीन वहां से फरार हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना सिटी साऊथ के प्रभारी इंस्पैक्टर गुलजिन्द्र सिंह ने सहायक थानेदार हरजिन्द्र सिंह के साथ उक्त मामले में जगदीश सिंह उर्फ देवा महंत निवासी श्री गुरु चंद्र नगर मोगा, जतिन्द्र सिंह निवासी प्रीत नगर मोगा तथा सुखदीप सिंह निवासी श्री गुरु चंद्रनगर को दबोच लिया और उनसे छीनी गई एक्टिवा भी बरामद कर ली गई है।

इंस्पैक्टर गुलजिन्द्र सिंह ने कहा कि उक्त मामले में कर्मजीत सिंह उर्फ मान बाऊंसर की गिरफ्तारी बाकी है। जिन्हें काबू करने के लिए छापामारी की जा रही है। इस तरह पुलिस ने लड़कियों की आड़ में भोले-भाले लोगों को लूटने का पर्दाफाश किया है। इस मामले की जांच सहायक थानेदार हरजिन्द्र सिंह द्वारा की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.