Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गुंडई अधिकार है हमारा, क्योंकि…भाजपा विधायक के भतीजे ने टोल पर किया हंगामा, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

30

देवास : मध्यप्रदेश में सत्तारूढ़ दल भारतीय जनता पार्टी के विधायक मनोज चौधरी के भतीजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विधायक का भतीजा टोलकर्मियों के टोल मांगने पर उन्हें अपना रुतबा दिखाते हुए धमकाता हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहा युवक चौधरी के बड़े भाई का बेटा निखिल चौधरी है, जो स्वयं एक डॉक्टर है और इंदौर में रहता है। वीडियो प्रदेश के व्यस्ततम मार्गों में से एक भोपाल-इंदौर राजमार्ग के बीच के एक टोल का बताया जा रहा है, जहां टोलकर्मियों ने निखिल चौधरी के वाहन से टोल मांगा, इस पर निखिल चौधरी ने कथित तौर पर अपने चाचा के विधायक होने का रुतबा दिखाया और उसके बाद टोल पर हंगामा किया। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी युवक को समझाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बावजूद निखिल चौधरी हाथ में हॉकी स्टिक लेकर वहां लगे बैरीकेड हटाते हुए और टोलकर्मियों से दुर्व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहा है। ये वीडियो छह अगस्त का बताया जा रहा है, जो कल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। विधायक के भतीजे के इस प्रकार हंगामे को लेकर प्रदेश कांग्रेस इकाई ने भी भाजपा को घेर लिया है।

गुंडई अधिकार है हमारा, क्योंकि चाचा विधायक हैं हमारे- एमपी कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से इस वीडियो को वायरल करते हुए पोस्ट किया गया है,‘यह गुंडई अधिकार है हमारा.. क्योंकि चाचा विधायक हैं हमारे! टोल पर उत्पात मचाते और पुलिस को भी हड़काते इस बिगड़ेलजादे का नाम है निखिल चौधरी! निखिल हाट पिपलिया के भाजपा विधायक मनोज चौधरी का भतीजा है! वायरल वीडियो के बाद चर्चा है कि इसने अपने साथियों के साथ शराब के नशे में टोल पर धमाल मचाई और अपने विधायक चाचा के नाम पर डराया धमकाया!‘

बता दें कि मनोज चौधरी देवास के हाटपिपल्या से विधायक हैं। वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थक माने जाते हैं और 2020 में सिंधिया के साथ भाजपा में आए थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें हाटपिपल्या से विधानसभा चुनाव में उतारा था। राज्य में पिछले दिनों में किसी भाजपा विधायक के परिजन की ओर से सार्वजनिक तौर पर हंगामा मचाने जैसा ये दूसरा मामला है। कुछ दिन पहले ही इंदौर से भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला ने देवास स्थित माता की टेकरी के दरवाजे आधी रात को खुलवाने को लेकर खासा हंगामा मचाया था। पिछले दिनों श्रावण मास के दौरान रुद्राक्ष शुक्ला पर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में जबरदस्ती प्रवेश की कोशिश के भी आरोप लगे थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.