Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
"हर घर तिरंगा अभियान: आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों ने फहराया तिरंगा, देशभक्ति के गीतों से गूंजा आंगन... कलेक्टर-एसपी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह पूर्व तैयारियों का लिया जायजा कलेक्टर और एसपी ने परेड ग्राउ... जिला संयोजक ने ली छात्रावास अधीक्षकों की बैठक, शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम लाने के दिए निर्देश आगर-मालवा जिले में जन विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को बड़ौद के गंगापुर में जन विश्वास शिविर, ग्राम... उज्जैन-आगर मालवा- झालवाड़ राष्ट्रीय राज्यमार्ग (NH-552G) की टेंडर प्रक्रिया को लेकर सांसद महेंद्र सि... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ...

करा ली बेइज्जती… आसिम मुनीर ने भारत को बताया मर्सिडीज और पाकिस्तान को डंप ट्रक

91

पाकिस्तानी सेना प्रमुख व फील्ड मार्शल आसिम मुनीर ने अमेरिका का दौरा किया, जहां उन्होंने भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी तक दे डाली. वे यहां तक दावा कर गए कि उनके देश पर अस्तित्व का खतरा मंडराया तो आधी दुनिया को बर्बाद कर देंगे. इसके साथ-साथ उन्होंने अनजाने में एक ऐसी बात स्वीकार कर ली, जिसके लिए उनकी थू-थू हो रही है और जमकर मजाक उड़ाया जा रहा है. मुनीर को अंदाजा भी नहीं था कि वो जिस भारत की मर्सिडीज से तुलना कर रहे हैं उसके लिए हंसी के पात्र बन जाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की तेल और खनिज संपदा का बखान करने के बीच पाकिस्तान के सैन्य प्रमुख ने अनजाने में यह स्वीकार करके खुद को और अपने देश को शर्मिंदा कर दिया कि भारत के मुकाबले उनकी स्थिति गर्त में है. मुनीर ने कथित तौर पर फ्लोरिडा में एक पाकिस्तानी कम्युनिटी ईवेंट में कहा, ‘भारत हाईवे पर फेरारी जैसी मर्सिडीज चला रहा है, लेकिन हम बजरी से भरे डंप ट्रक हैं. अगर ट्रक कार से टकराता है, तो नुकसान किसका होगा?’

मुनीर के बयान का उड़ रहा मजाक

मुनीर ने खुद स्वीकार किया था कि उनकी इस अनोखी उपमा की वजह से पाकिस्तान के स्थित बताने के कारण सोशल मीडिया पर खूब हंसी हुई. उनकी इस बात पर जोक बने कि डंप ट्रक मर्सिडीज से भिड़ने से पहले ही खराब हो गया या पलट गया. साथ ही साथ एक्स पर एक यूजर ने कहा कि पाकिस्तान का फील्ड मार्शल अपनी बेज्जती करवा रहा है. इतना गधा कोई कैसे हो सकता है.

मुनीर ने पूर्व भारतीय प्रधानमंत्री वाजपेयी के इस कथन का भी जिक्र किया कि पाकिस्तानी प्रवासी खुलकर अमेरिका में प्रवास करना “प्रतिभा पलायन नहीं, बल्कि प्रतिभा प्राप्ति” है. उन्होंने कहा कि अमेरिका, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात और चीन के साथ मजबूत होती साझेदारियों और 64 फीसदी आबादी के सक्रिय युवाओं के साथ, पाकिस्तान का भविष्य उज्ज्वल है.

ट्रंप ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख को दिया था लंच

रिपोर्ट के अनुसार, मुनीर अमेरिका की मध्य कमान (CENTCOM) के निवर्तमान कमांडर जनरल माइकल कुरिल्ला के रिटायर्ड समारोह में शामिल होने अमेरिका आए. वहीं, परमाणु धमकी वाली उनकी टिप्पणी कथित तौर पर अमेरिकी धरती से किसी तीसरे देश के खिलाफ पहली ऐसी टिप्पणी है. मुनीर की परमाणु धमकी की रिपोर्ट ऐसे समय में आई है जब भारत और अमेरिका के रिश्ते अच्छे दौर से नहीं गुजर रहे हैं. भारतीय राजनेताओं ने पाकिस्तान के साथ भारत के सैन्य तनाव के तुरंत बाद व्हाइट हाउस में असीम मुनीर को दोपहर के भोजन पर आमंत्रित करने के अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर उंगली उठाई है.ट्रंप-मुनीर लंच ने भी लोगों को चौंका दिया क्योंकि ऐसा निमंत्रण पाकिस्तानी प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति को नहीं, बल्कि एक सेना प्रमुख को दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.