Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर: भोपाल से शुरू हुआ 'बेहतर सिटी अभियान', वार्ड-वार्ड जाकर उठाए... सड़क हादसे के बाद AIIMS भोपाल में युवक हुआ ब्रेन-डेड, परिजनों ने लिया अंगदान का फैसला छिंदवाड़ा में खाद वितरण पर लगी अंतरिम रोक: धांधली के आरोपों के बीच किसानों का चक्काजाम, स्टॉक सत्याप... छिंदवाड़ा: सावन-भादों में पलाश के पत्तों से जीवंत हो रही सदियों पुरानी परंपरा, आजीविका और आस्था का अ... श्योपुर के रघुनाथपुर में स्कूल की छत भरभराकर गिरी, शाम का समय होने से टला बड़ा हादसा ग्वालियर SP ऑफिस में कांग्रेस जिला महामंत्री राजेश किरार ने खाया जहर, अस्पताल में मौत; सुसाइड नोट मे... हथियार ढूंढने गई थी पुलिस, अलमारी से निकला 3 करोड़ रुपयों का अंबार; नोट गिनने के लिए मंगवानी पड़ी मश... उज्जैन नागचंद्रेश्वर मंदिर में करंट की अफवाह से मची भगदड़: बैरिकेडिंग टूटने से कई श्रद्धालु घायल, चर... एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा केस में CBI की 636 पेज की चार्जशीट, पति समर्थ और सास पर दहेज हत्या का केस 'RSS, तालिबान और जैश में कोई फर्क नहीं': वंदे मातरम विवाद पर कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद का विवादित...

रांची: फॉर्च्यूनर कार ने 5 लोगों को रौंदा, 3 की मौके पर ही मौत… दो गंभीर रूप से घायल

23

झारखंड की राजधानी रांची में वीआईपी सड़क कहे जाने वाली हरमू बायपास रोड पर भीषण सड़क हादसा हुआ है. यहां अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू स्थित भाजपा के झारखंड प्रदेश कार्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को उड़ा दिया. इस दर्दनाक घटना से पूरी राजधानी में सनसनी मचा दी.

हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वे जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं. हादसे के वक्त कार चालक शराब के नशे में धुत था.

भीड़ ने किया चक्का जाम

इस भीषण हादसे और 3 लोगो की स्पॉट डेथ के बाद के लोगों ने खूब हंगामा किया. गुस्साई भीड़ ने तीनों के शव को सड़क पर रखकर पूरी तरह जाम कर दिया. राजधानी रांची के हरमू रोड पर हुई घटना के बाद स्थानीय लोगों का आरोप था कि वीआईपी सड़क होने के बावजूद दुर्घटना वाले स्थान एंबुलेंस को पहुंचने में एक घंटे का समय लग गया. अगर लापरवाही बरतने के बजाय समय पर एंबुलेंस पहुंचती तो शायद मृतकों की जान बच जाती. मृतकों में मां बेटी सहित तीन लोगों की मौत हो गई है.

प्रशासन पर लगाए लापरवाही के आरोप

हादसा इतना भीषण था कि तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार ने पांच लोगों को चपेट में ले लिया. इसके बाद कार डिवाइडर से उड़कर सड़क के दूसरे साइड जाकर एक पेड़ से टकरा गई. बताया जा रहा है कि फॉर्च्यूनर कार पर सवार व्यक्ति शराब के नशे में धुत था. आक्रोशित भीड़ के द्वारा कार चालक को अपने कब्जे में लिया गया था, हालांकि समय रहते मौके पर पहुंची अरगोड़ा थाना की पुलिस ने आरोपी फॉर्च्यूनर कार चालक को भीड़ के चुंगल से छुड़ाते हुए हिरासत में ले लिया है.

आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई

इधर सड़क पर बैठे आक्रोशित लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद समझा बूझाकर शांत कराया गया. हटिया के डीएसपी पीके मिश्रा के द्वारा आरोपी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद भीड़ को सड़क से हटाया गया. डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि एक तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कर के द्वारा लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाया जा रहा था. इस दौरान हादसा हो गया, जिसके परिणाम स्वरुप तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि दो लोग घायल है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. साथ ही उन्होंने कहा आरोपी सख्त कार्रवाई किया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.