Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...

भोपाल से लखनऊ और पटना के लिए अमृत भारत और वंदे भारत का इंतजार बढ़ा, जानें कब से चलेगी ट्रेन

20

मध्य प्रदेश को मिलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस और अमृत भारत ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों को अब और भी इंतजार करना पड़ेगा. पहले इन ट्रेनों को अक्टूबर में चलाने की योजना थी, लेकिन अब इन ट्रेनों को शुरू करने का समय बढ़ा दिया गया है. माना जा रहा है कि यह दोनों ट्रेन दिसंबर माह से शुरू हो सकती हैं.

इन हाई स्पीड ट्रेन के शुरू होने से भोपाल से पटना और भोपाल से लखनऊ के बीच यात्रा का समय कम होगा. अभी भोपाल से लखनऊ के लिए 15 से ज्यादा ट्रेनें चलाई जा रही है, जबकि भोपाल से पटना के लिए 8 ट्रेनें चलाई जा रही है. इन ट्रेनों में 40-60 वेटिंग रहती है.

क्यों हो रही देरी?

रेल सूत्रों के मुताबिक, ट्रेनों के संचालन से पहले इंफ्रास्ट्रक्चर का काम अंतिम चरण में है. ये दोनों ट्रेन भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से शुरू होंगी. बताया जा रहा है कि इन ट्रेनों के लिए रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर स्पेशल वाशिंग पिट लाइन तैयार की जा रही है. यहां आरओएच (रूटीन ओवरहालिंग) शेड भी बनाया जा रहा है, जहां वंदे भारत एक्सप्रेस का मेंटेनेंस भी किया जा सकेगा. इसका काम अक्टूबर तक पूरा होने की संभावना है.

20 कोच की होगी अमृत भारत ट्रेन

भोपाल रेल मंडल के एक अधिकारी ने बताया कि भोपाल से लखनऊ और भोपाल से पटना को तेजी के साथ कनेक्ट करने में यह ट्रेनें बेहद कारगर होंगी. भोपाल से लखनऊ के लिए 8 कोच की सिटिंग वंदे भारत जबकि भोपाल से पटना के लिए 20 कोच वाली स्लीपर वंदे भारत चलाए जाने की योजना है. इन ट्रेनों को साल के अंत तक चलाए जाने की पूरी उम्मीद है.

मिलेगी सिटिंग और स्लीपर की सुविधा

इन दोनों ट्रेन के शुरू होने के बाद भोपाल से लखनऊ और भोपाल से पटना के बीच यात्रियों का सफर आसान और सुविधाजनक हो जाएगा. भोपाल से लखनऊ की 8 कोच वाली वंदे भारत में चेयरकार और एग्जीक्यूटिव क्लास दोनों की विकल्प होगा. यह हाईस्पीड ट्रेन भोपाल से लखनऊ का सफर 8 से 9 घंटे में पूरा करेगी. इसी तरह भोपाल से पटना अमृत भारत एक्सप्रेस चलने से यात्रियों को समय बचत के साथ-साथ बेहतर यात्रा का अनुभव होगा. इस ट्रेन में स्लीपर की भी सुविधा मिलेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.