शहडोल।मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में केशवाही के मझौली क्षेत्र मेंतेज बारिश में एक दीवार गिर गई। इस हादसे में बुजुर्ग दंपती की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के समय पति पत्नी दोनों सो रहे थे तभी अचानक कच्ची दीवार गिर गई। जिसके नीचे दबने से दोनों की मौत हो गई। बगल वाले कमरे में सो रहे पुत्र और बहू को जब आवाज सुनाई दी तो दोनों ने दौड़ लगा दी और आस पड़ोस के लोगों को बुलाकर मलबे को हटाया गया।
पति-पत्नी दोनों गंभीर घायल थे उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, यहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है। चौकी प्रभारी आशीष झरिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दुर्भाग्यवश, कच्चे मकान की दीवार तेज बारिश के कारण भीग गई थी और रात में गिर गई।
परिवार के अन्य सदस्यों ने तेज आवाज सुनकर दौड़कर मदद की। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे को हटाकर दोनों को निकाला गया। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी सुबह ही पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.