Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

एकनाथ शिंदे ने बांधे अमित शाह की तारीफों के पुल, फिर लगाया ‘जय गुजरात’ का नारा

31

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने जयराज स्पोर्ट्स एंड कन्वेंशन सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में बोलते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जमकर तारीफ की. शिंदे जब ये बोल रहे थे तब अमित शाह मंच पर बैठे थे. पहले शिंदे ने हिंदी में शाह की जमकर तारीफ की. इसके बाद उन्होंने गुजरातियों की तारीफ की. भाषण के अंत में ‘जय हिंद, जय महाराष्ट्र, जय गुजरात’ का नारा लगाया.

एकनाथ शिंदे ने कहा, आज गुजराती समाज के लिए फिर से ऐतिहासिक दिन है. यहां किसी चीज की कमी नहीं है क्योंकि आप सभी लक्ष्मी के पुत्र हैं. इसलिए, किसी चीज की कमी का सवाल ही नहीं है. पीएम मोदी जिस काम का भूमिपूजन करते हैं, वो काम तेज गति से पूरा होता है. मैं अपना अनुभव साझा कर रहा हूं, चाहे वह समृद्धि हाईवे हो या कोस्टल रोड, ऐसे कई उदाहरण हैं. इनका भूमिपूजन और उद्घाटन दोनों प्रधानमंत्री ने किया.

नरेंद्र मोदी और अमित शाह हमारे लिए अलग नहीं हैं

एकनाथ शिंदे ने जयराज स्पोर्ट्स एंड कन्वेंशन सेंटर को लेकर कहा कि इस इमारत का भूमिपूजन प्रधानमंत्री ने किया था लेकिन सार्वजनिक लोकार्पण अमित भाई द्वारा किया जा रहा है. नरेंद्र मोदी और अमित शाह हमारे लिए अलग नहीं हैं. नरेंद्र मोदी की छाया अमित भाई हैं. अमित शाह के स्पर्श के बाद, वह काम सोने में बदल जाता है. आप सभी लक्ष्मी के पुत्र हैं.

उन्होंने कहा कि भविष्य में इस केंद्र का और विस्तार होगा. अमित भाई राष्ट्रहित को पहली प्राथमिकता देते हैं. वे चुनौतियों को अवसर मानते हैं. उनकी कार्यशैली में दृढ़ता और दृढ़ संकल्प है. नए भारत के निर्माण में मोदी के साथ उनका योगदान महत्वपूर्ण है. अमित भाई एक कुशल रणनीतिकार हैं. अपने रणनीतिक नेतृत्व से उन्होंने असंभव को संभव कर दिखाया. चाहे वह कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने का ऐतिहासिक फैसला हो. अमित शाह ने हमेशा राष्ट्रहित को सबसे ऊपर रखा.

अमित शाह चट्टान की तरह मेरे पीछे खड़े थे

एकनाथ शिंदे ने कहा, भारत का हर नागरिक उज्ज्वल भविष्य का सपना देखता है. मेरा अपना अनुभव है, जैसा कि आप जानते होंगे, 2022 में इस राज्य में मंदिर और बाजार बंद थे. सब कुछ एक स्पीड ब्रेकर था. उस समय आम इंसान की सरकार लाने की जरूरत थी, प्रधानमंत्री मेरा मार्गदर्शन कर रहे थे. अमित शाह चट्टान की तरह मेरे पीछे खड़े थे. काम आसान नहीं था. जब राज्य के विकास की बात आती है, तो ऐसे कदम उठाने पड़ते हैं.

एकनाथ शिंदे ने कहा, आज मैं, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार एक टीम के रूप में काम कर रहे हैं. हम इस राज्य को आगे ले जा रहे हैं. मैं आप सभी को शुभकामनाएं देता हूं. इस एकता को मजबूत बनाए रखें. इस राज्य के विकास में आपका भी योगदान है. मुझे पूरा विश्वास है कि हमें उद्योग और व्यापार में कोई समस्या नहीं आएगी. भाषण के अंत में एकनाथ शिंदे ने कहा, जय हिंद, जय महाराष्ट्र, जय गुजरात.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.