Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

Budh Gochar 2024: नया साल शुरू होते ही 2 जनवरी को बुध ग्रह होंगे मार्गी, इन राशि वालों को मिलेगा शुभ समाचार

50

इंदौर। ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार ग्रह की संज्ञा दी गई है। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध देव हैं और उन्हें बुद्धि के कारक ग्रह भी माना गया है। ज्योतिष के मुताबिक, बुध देव जब भी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर होता है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, बुध देव 28 दिसंबर को धनु राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। इससे पहले बुध देव 13 दिसंबर को दोपहर 12.38 बजे वक्री हो जाएंगे और वक्री चाल में ही वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 2 जनवरी को बुध देव एक बार फिर अपनी चाल बदलेंगे और मार्गी होंगे। ऐसे में तीन राशि वालों पर बुध देव मेहरबान हो सकते हैं।

कन्या राशि

बुध देव कन्या राशि में उच्च के होते हैं। कन्या राशि वाले लोगों को इस दौरान आर्थिक लाभ हो सकता है। फिलहाल केतु भी कन्या राशि में विराजमान हैं और ऐसे में कन्या राशि वालों को अचानक धन लाभ भी हो सकता है। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। करियर और कारोबार में भी मन मुताबिक सफलता मिलेगी। किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में शनिदेव की कृपा बरस सकती है। जनवरी 2024 में शुक्र देव मकर राशि पर मेहरबान रहेंगे। वहीं बुध के मार्गी होने से भी मकर राशि के जातकों को फायदा होगा। कारोबार में लाभ होगा। करियर में भी अच्छा प्रमोशन हो सकता है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल देव हैं। वृश्चिक राशि के जातक स्वभाव से गुस्सैल होते हैं। वृश्चिक राशि वालों को अपनी वाणी पर काबू रखना चाहिए। मधुरभाषी बने रहेंगे तो कई काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। कारोबार में भी लाभ होगा। 15 जनवरी से किसी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत कर सकते हैं।

डिसक्लेमर

इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.