Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पंजाब में दर्दनाक हादसा: 2 साल के मासूम की मौत, मौके पर मची चीख-पुकार

23

मुक़ेरियां : पंजाब के गुरदासपुर ज़िले की मुक़ेरियाँ-गुरदासपुर रोड पर नौंशहरा पत्तन चौक के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक महिला द्वारा चलाई जा रही तेज़ रफ़्तार कार ने पहले एक स्कूटी और फिर सामने से आ रही मोटरसाइकिल को ज़ोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक 2 साल के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार सौरभ बाज (32), जो तिब्बड़ी कैंट में आर्मी में तैनात हैं, अपनी पत्नी दिव्या राणा (28) और 2 साल के बेटे गर्व ठाकुर के साथ तिब्बड़ी से अपने गांव दुगरी अवाना लौट रहे थे। जैसे ही वे नौंशहरा पत्तन चौक पर पहुंचे, सामने से आ रही कार (नंबर PB 06-AU-5841) ने पहले एक स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी और फिर अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल से टकरा गई।

टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि मोटरसाइकिल सवार परिवार समेत सड़क किनारे एक गंदे पानी वाले नाले (छप्पड़) में गिर पड़ा। हादसे में बच्चे के मुंह में गंदा पानी चला गया और जब तक लोगों ने उसे बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल मुक़ेरियां पहुंचाया गया। सौरभ और उनकी पत्नी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें आगे रेफर कर दिया गया है। स्कूटी सवारों की पहचान बालकृष्ण शर्मा और उनकी बहू निशु रानी के रूप में हुई है, जो सलारिया गांव के रहने वाले हैं। दोनों का इलाज सिविल अस्पताल मुक़ेरियां में चल रहा है।

हादसे के बाद महिला कार चालक मौके से कार छोड़कर फरार हो गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.