Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IIT Bombay Sahil Wakode Case: साहिल वाकोडे खुदकुशी मामले में बोले राज ठाकरे; IIT प्रशासन और जातिगत र... Sirohi Municipal Election: सिरोही में मंदिर में कसम खाने के बाद भी बीजेपी में क्रास वोटिंग! पूजा माल... Ranchi Power Cut Today: रांची के कई इलाकों में आज घंटों गुल रहेगी बिजली; देखें आपके क्षेत्र का पावर ... Jharkhand Pride: सरायकेला का चांडिल डैम राष्ट्रीय राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामांकित; पूरे राज्य का... Jharkhand Weather Update: रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत इन जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी; अगले 3 दि... Ranchi News Update: 'राहुल गांधी का सच्चा सिपाही हूं'; योगेंद्र साव ने सीएम हेमंत सोरेन और गठबंधन पर... Giridih Elephant Attack: गिरिडीह में झुंड से बिछड़े हाथी का तांडव; बुजुर्ग को कुचलकर मारा, पत्नी गंभ... Palamu Crime & Tragedy: पलामू के चैनपुर में 25 फीट गहरी कोयल नदी में हादसा; 4 शव बरामद, SDRF चला रही... Jharkhand High Court News: झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज; चीफ जस्टिस एम एस सोनक ने दिलाई शपथ Raipur Sports Academy Trials: रायपुर में गैर-आवासीय खेल अकादमी के लिए चयन ट्रायल शुरू; जानें तारीखें...

कटनी के उद्योगपति ने की आत्महत्या, लाइसेंसी रिवॉल्वर से सिर में मारी गोली

159

कटनी। शहर के उद्योगपति अजय गेई ने बीती रात अपने घर में खुद को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या का कारणों की पुलिस जांच कर रही है, पुलिस की अभी तक की जांच में शारीरिक कष्ट के कारण यह कदम उठाया जाना बताया गया है। अजय फूड प्रोडक्ट्स व होटल अरिंदम के संचालक अजय गेई ने बीती रात माधव नगर गेट के पास स्थित अपने घर पर खुद को गोली मार कर जीवन लीला समाप्त कर ली।

यह आत्मघाती कदम उन्होंने क्यों उठाया यह पूरी तरह अभी स्पष्ट नहीं है, जानकारी लगते पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया के अनुसार घटना रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच की है।

अजय ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने कमरे में गोली मारी है, गोली आवाज सुनकर घर के अन्य सदस्य उनके कमरे की तरफ दौड़े लेकिन कमरा अन्दर से बंद था, बाद में उन्होंने खिड़की का कांच तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो वह खून से लतपथ पड़े थे। एडिशन एसपी को परिजनों ने यह भी बताया कि कुछ वर्षों पूर्व उनकी हिप्स का ऑपरेशन रायपुर में हुआ था, उसके दर्द से वे परेशान थे और डिप्रेशन में थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.