Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Human Rights Commission CG: जब रावण के मानवाधिकार को लेकर पहुंच गई शिकायत, आयोग ने दिया यह दिलचस्प ज... हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक जलवा: 52वें दिन भी जारी रही बंपर कमाई MP-CG Health News: जांजगीर में जच्चा की मौत पर हंगामा, शव रखकर प्रदर्शन और तहसीलदार की मौजूदगी में ह... रूसी कब्जे वाले ओलेशकी में भुखमरी के हालात: भोजन न मिलने पर घास और कबूतर खाने को मजबूर नागरिक Share Market Crash: सेंसेक्स 1,124 अंक टूटा, निवेशकों के 8 लाख करोड़ डूबे; जानें बाजार में भारी गिरा... WhatsApp Policy Rules: बल्क मैसेजिंग और अनचाहे संदेशों पर कड़ा एक्शन, जानें व्हाट्सऐप बैन होने से कै... Gaya Janardan Temple: जीवित रहते हुए खुद का पिंडदान! जानें बिहार के भस्मकूट पर्वत पर स्थित अनोखे मंद... UPI in Singapore: चांगी एयरपोर्ट पर नहीं चला गूगल पे, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस; जानें विदेश में UPI ... Indore Holkar Stadium Match: टिकटों की किल्लत का फायदा उठा रहे साइबर फ्रॉड, पुलिस ने जारी किया बड़ा ... LPU Controversy: लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी बवाल पर पंजाब महिला आयोग सख्त, DC और SSP को भेजा नोटिस

मजीठिया मामले में हाईकोर्ट ने जारी किए नए आदेश, जानें सुनवाई के दौरान क्या हुआ…

30

चंडीगढ़: पंजाब में आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया के मामले में आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। फिलहाल मजीठिया को अदालत से कोई राहत नहीं मिली है और अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई कल तक के लिए टाल दी है।

मजीठिया ने अपनी याचिका में गिरफ्तारी को ग़ैर-कानूनी बताया था और रिमांड आदेश को रद्द करने की मांग की थी। अदालत ने इस मामले से संबंधित ताज़ा आदेशों की प्रति मांगी है क्योंकि जब यह याचिका दायर की गई थी, तब मजीठिया को 7 दिन का पुलिस रिमांड मिला हुआ था। अब हाल ही में उन्हें 4 दिन का नया रिमांड मिला है।

इसी कारण हाईकोर्ट ने ताज़ा आदेशों की कॉपी पेश करने को कहा है, जिसके बाद कल फिर इस मामले में सुनवाई होगी।
गौरतलब है कि बिक्रम सिंह मजीठिया को 25 जून को 540 करोड़ रुपये के ड्रग मनी से जुड़े आय से अधिक संपत्ति के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.